फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   The Five Most Famous Drug Cartels

नशे के कारोबार के पांच सबसे बड़े अड्डे, होती है अरबों की तस्करी

Mon, 11 Jan 2016 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 11 Jan 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
The Five Most Famous Drug Cartels

ड्रग तस्करी यानी नशे का वो काला कारोबार जिसकी जद में आज तकरीबन दुनिया का हर मुल्क है। करोड़ों लोग नशे का शिकार हैं जिनसे सालाना अरबों रुपए कमाए जाते हैं। लेकिन आप जानना चाहेंगे कि ड्रग तस्करी के पांच सबसे बड़े अड्डे? चलिए हम आपको बताते हैं।

विज्ञापन


वैसे तो ड्रग तस्करी के दुनिया भर में अड्डे हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के पांच सबसे बड़े ड्रग तस्करी के अड्डे मैक्सिको में हैं।

1. गुआदलजारा कार्टेल

नशे की अवैध दुनिया का कोई गॉड फादर है तो वो मिगुएल एंजल फेलिक्स गलार्डो। इस धंधे में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे गलार्डो के बारे में पता न हो। गलार्डो ने तस्करी की दुनिया में कदम रखा तो अमेरिका से सटे मेक्सिको के बॉर्डर पर दुनिया के सबसे बड़े नशा उत्पादक केंद्र 'गुआदलजारा' की बुनियाद रखी। गलार्डो अपने इस तस्करी के अड्डे से पूरे अमेरिका में अवैध धंधे की कमान संभालता था।
विज्ञापन


गुआदलजारा की शुरूआत साल 1980 में हुई। गलार्डो के अलावा अर्नेस्टो फोन्सेका कैरिलो और राफाएल कारो क्विंटेरो वो दो शख्स है जो गुआदलजारा के फाउंडर मेंबर थे। पांच सबसे बड़े तस्करी के अड्डों में गुआदलजारा वो प्रसिद्ध नशे का अड्डा है जिसने भारी मात्रा में कोलंबिया से कोकीन व्यापार शुरू किया और अमेरिका के कोने-कोने में पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलार्डो के दो साथी गिरफ्तार कर लिए गए लेकिन गलार्डो ने बड़ी चालाकी से अर्से तक मेक्सिको में ड्रग तस्करी को अंजाम देता रहा। बाद में गलार्डो जब गिरफ्तार हुआ तो सबसे बड़ा नशा उत्पादन का अड्डा दो टुकड़ों में टूट गया।

2. सिनालोआ कार्टेल

The Five Most Famous Drug Cartels

गुआदलजारा से टूटकर बना सिनालोआ कार्टेल। इस नशे के अड्डे का मुखिया था मेक्सिको का वॉन्टेड ड्रग तस्कर जोआकिन गुजमैन। एक बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ गुजमैन काफी ताकतवर था।

इसलिए बेसुमार दौलत के बलबूते सिनोलोआ कार्टेल उस खूनी खेल को जीतने में सफल हुआ जो उसके पूर्व सहयोगी अड्डे जुआरेज कार्टेल के साथ हुआ था। उस खूनी खेल में ड्रग तस्करी से जुड़े करीब 12 हजार लोग हताहत हुए थे।
 
इनमें आर्टिस्ट असैसिन्स, जेनरे नुएवा और लॉस मेक्सिक्लिस गैंग के लोग शामिल थे जो जुआरेज कार्टेल पर काबू पाकर तस्करी के रास्तों पर एकाधिकार करना चाहते थे।

तिजुआना कार्टेल

The Five Most Famous Drug Cartels

एरीजोना डेली स्टार के मुताबिक पुलिस ने साल 1999 और 2000 में तिजुआना कार्टेल को सबसे बड़ा और खतरनाक ड्रग तस्करी का समूह करार दिया था।

सिनोलोहा कार्टेल के अलावा ये दूसरा वो हिस्सा था जो गुआदलजारा कार्टेल से टूटकर बना था। जिसे गलार्डो के भतीजों ने संभाल रखा था। जिन्हें एरिलानो फेलिक्स ब्रदर्स के नाम से जाना जाता था।

हालांकि अंतरकलह के चलते और इसके कई सदस्यों के मारे जाने के बाद ये समूह बाद में काफी छोटा हो गया।

4. जुआरेज कार्टेल

The Five Most Famous Drug Cartels

साल 2007 से सिनोलोआ कार्टेल से खूनी जंग चलने के बावजूद जुआरेज कार्टेल ड्रग तस्करी के कई रास्तों पर अपना कब्जा बरकरार रखने में कामयाब रह सका।

इनमें जुआरेज का तस्करी का रास्ता और टेक्सास के एस पासो में तस्करी के तीन मुख्य एंट्री प्वॉइंट हैं।

जुआरेज कार्टेल अमेरिका में करोड़ों की तस्करी को अंजाम देने के लिए दो गैंग ला लिनेआ और बेरियो एजटेका से शुरुआती काम लेता है। सिनोलोआ कार्टेल से दुश्मनी के चलते अक्सर मारे जाने वाले या हताहत होने वाले लोगों को जुआरेज कार्टेल सार्वजनिक रूप से छोड़ देता है और आगे बढ़ जाता है।

5. गल्फ कार्टेल

The Five Most Famous Drug Cartels

मैटामोरोस और तमाउलिपास में सक्रिय गल्फ कार्टेल मेक्सिको का शायद सबसे पुराना संगठित अपराध समूह है। दुनियाभर में इसका जाल फैला है। माना जाता है कि गल्फ कार्टेल महज ड्रग तस्करी में ही लिप्त नहीं है बल्कि और भी अपराधों को अंजाम देता है। जिनमें हत्याओं और किडनैपिंग को अंजाम देना शामिल है।

90 के दशक में इस समून ने एक निजी फौज किराए पर ले रखी थी जिसे आज लॉस जेटास कहते हैं। लेकिन आपसी खून-खराबे और अंतरकलह से गल्फ कार्टेल भी नहीं बच पाया और जब साल 2010 में खूनी खेल थमा तब तक गुट के मारे गए लोगों से कई भूतहा कस्बे तैयार हो चुके थे।

फिलहाल इन सभी नशे के अड्डों पर धरपकड़ और कार्रवाई जारी है लेकिन लेकिन दुनिया भर में नशे का कारोबार इतनी मजबूत जड़ें बना चुका है जिसको जड़ से उखाड़ने में शायद सदियां लग जाएं।

सोर्स-ड्रगअब्यूज.कॉम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed