फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   thane father raped minor daughter got 10 years jail

बाप ने किया पाप, छह महीने बेटी से रेप

Tue, 22 Oct 2013 12:48 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Oct 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
thane father raped minor daughter got 10 years jail

कामकाज के सिलसिले में मां अकसर सुबह होते ही बाहर चली जाती थी। घर में अकेली बेटी पर बाप की नीयत खराब हो गई।

विज्ञापन


उसने अपनी ही बेटी की अस्मत लूट ली। उस दरिंदे ने छह महीने तक उसे हवस का शिकार बनाया। कोर्ट ने दोषी बाप को 10 साल कारावास और पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।


टीओआई
के अनुसार, यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले की है। चितपाडा का रहने वाला 35 वर्षीय सुनील घरात और उसकी पत्नी दूसरों के घरों में घरेलू कामकाज करते थे।
विज्ञापन


एक दिन उसकी पत्नी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थी। 15 साल की बेटी घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर सुनील ने उससे रेप किया।

उसने 2011 में जून से लेकर दिसंबर तक उससे रेप किया। फिर 23 दिसंबर, 2011 को जब दरिंदगी की हद हो गई तो बेटी ने सारी बातें मां को बता दी।

मां और बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनील को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। वीवी गिरकर की अदालत ने सोमवार को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed