{"_id":"89e99670d76a5cc7159d8cfa8a6268ca","slug":"thane-father-raped-minor-daughter-got-10-years-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाप ने किया पाप, छह महीने बेटी से रेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बाप ने किया पाप, छह महीने बेटी से रेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 22 Oct 2013 12:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कामकाज के सिलसिले में मां अकसर सुबह होते ही बाहर चली जाती थी। घर में अकेली बेटी पर बाप की नीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
उसने अपनी ही बेटी की अस्मत लूट ली। उस दरिंदे ने छह महीने तक उसे हवस का शिकार बनाया। कोर्ट ने दोषी बाप को 10 साल कारावास और पांच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
टीओआई के अनुसार, यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले की है। चितपाडा का रहने वाला 35 वर्षीय सुनील घरात और उसकी पत्नी दूसरों के घरों में घरेलू कामकाज करते थे।
विज्ञापन
एक दिन उसकी पत्नी काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थी। 15 साल की बेटी घर में अकेली थी। मौके का फायदा उठाकर सुनील ने उससे रेप किया।
उसने 2011 में जून से लेकर दिसंबर तक उससे रेप किया। फिर 23 दिसंबर, 2011 को जब दरिंदगी की हद हो गई तो बेटी ने सारी बातें मां को बता दी।
मां और बेटी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुनील को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। वीवी गिरकर की अदालत ने सोमवार को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।