फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Teenager died in front of a train after being abused on Facebook following fall out with friend

उसने फोन पर फ्रेंड से कहा 'गुडबाय' और कूद गई ट्रेन के आगे

Sat, 29 Aug 2015 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 29 Aug 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
Teenager died in front of a train after being abused on Facebook following fall out with friend

वेरोनिका रोमेरो लोपेज नाम की 18 वर्षीय युवती की आत्महत्या के मामले में लंदन की एक अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने युवती को ही अपनी आत्महत्या के लिए दोषी माना है। कोर्ट के मुताबिक युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। साल 2010 में युवती के पिता ने आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन


पिता की मौत के बाद वेरोनिका की मानसिक हालत और खराब होती गई। साल 2014 में एक दिन फोन पर दोस्त से बात करते-करते वेरोनिका इतनी अपसेट हो गई कि उसने पहले अपनी एक सहेली को फोन पर गुडबाय कहा और दक्षिणी लंदन के विंबलडन स्टेशन पर तेज रफ्तार ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


उधर सहेली के पिता के मुताबिक वेरोनिका ने उसकी बेटी से बात करते हुए फोन पर कहा था कि उसका कोई दोस्त फेसबुक पर उसे प्रताड़ित कर रहा है। जिससे परेशान होकर उसने मौत को गले लगाने का निश्चय किया है। लेकिन कोर्ट ने वेरोनिका की मौत के लिए किसी दोस्त को जिम्मेदार नहीं माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने माना मौत के लिए युवती की मानसिक हालत जिम्मेदार

Teenager died in front of a train after being abused on Facebook following fall out with friend

वेरोनिका के भाई के मुताबिक वेरोनिका की मानसिक हालत शुरू से ही ठीक नहीं थी। वो कभी-कभी अचानक दातों से हाथ काट लेती थी और अजीब हरकतें करने लगती थी। वो नियमित तौर पर दवाइंयां भी नहीं लेती थी।

पिता की आत्महत्या ने वेरोनिका को अंदर से आहत कर दिया था। जिसकी वजह से उसकी हालत और खरीब होती गई। वेरोनिका पहले एक शू कंपनी में काम करती थी लेकिन बाद में एक बार में काम करने लगी थी।

भाई के मुताबिक बार में काम करने के दौरान वेरोनिका की दिमागी हालत और बिगड़ती गई शायद नए व्बॉयफ्रेंड से ब्रेक-अप के चलते ऐसा हुआ हो। वेरोनिका के भाई ने बताया कि परिवार में वो ही पहला शख्स था जिसे उसकी बदनसीब बहन की मौत की खबर मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed