फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teen who came to attend marriage gang raped and filmed in bijnor

बारात में आई किशोरी से गैंगरेप, बनाया वीडियो

Fri, 18 Dec 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्योहारा (बिजनौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, स्योहारा (बिजनौर) Updated Fri, 18 Dec 2015 11:06 AM IST
विज्ञापन
teen who came to attend marriage gang raped and filmed in bijnor

उत्तर प्रदेश में बिजनौर जिले के स्योहारा में बारात में आई एक किशोरी के साथ गैंगरेप कर उसकी वीडियो क्लिप बनाने की घटना सामने आई है।

विज्ञापन


इस घटना से शादी समारोह में हंगामा हो गया। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को तो हिरासत में ले लिया।

क्षेत्र के एक गांव में 13 दिसंबर को आई बारात में परिजनों के साथ एक किशोरी भी आई थी। आरोप है कि रात में तीन युवक किशोरी को खींचकर खेत में ले गए और गैंगरेप किया।

अब घरवालों पर समझौते का दबाव

teen who came to attend marriage gang raped and filmed in bijnor

इसी दौरान वहां पहुंचे चौथे व्यक्ति ने भी किशोरी से रेप किया। आरोपियों ने गैंगरेप की वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

पीड़ित किशोरी ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार की को तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि समझौते के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उधर, एसओ सतीश यादव का कहना है कि गैंगरेप का यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed