फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teen raped and burned alive in up

यूपीः रेप के बाद किशोरी को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Thu, 01 Oct 2015 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जहानाबाद (पीलीभीत)
ब्यूरो/अमर उजाला, जहानाबाद (पीलीभीत) Updated Thu, 01 Oct 2015 12:43 PM IST
विज्ञापन
teen raped and burned alive in up

यूपी, पीलीभीत के जहानाबाद थाने से करीब बारह किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में बुधवार शाम किशोरी को अपने घर खींचकर ले जाने के बाद एक युवक ने रेप किया और फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

विज्ञापन


आरोपी तुरंत ही मौके से भाग गया। आग की लपटों में घिरी किशोरी और उसकी विकलांग मां की चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने के बाद उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, डॉक्टर के मुताबिक पीड़ित 80 प्रतिशत झुलसी है।
विज्ञापन


किशोरी की मां ने बताया कि उसके पति बुधवार को मजदूरी करने गए थे। वह अपनी 17 वर्षीय बेटी व चार साल के बेटे के साथ घर पर थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे बेटी अपने छोटे भाई को घर के बाहर खिला रही थी तभी पड़ोस का युवक उसे अपने घर खींच ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां से बताने गई तो जिंदा जलाया

teen raped and burned alive in up

इसी बीच पड़ोस का 20 वर्षीय सलीम सिद्दीकी उसकी बेटी को अपने घर में खींच ले गया और उसके साथ रेप किया। दरिंदे के चंगुल से छूटी बेटी ने जब घर जाकर शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसे धमकी दी।

तब भी किशोरी ने घर पहुंचकर मां को घटना बताना चाहा, वह बताना शुरू ही हुई थी कि पीछे-पीछे आए आरोपी युवक ने पास में ही रखी पिपिया (केन) उठाकर मिट्टी का तेल किशोरी पर डाल दिया और आग लगाकर भाग निकला।

किशोरी और उसकी मां की चीख पुकार पर आसपास के काफी लोग मौके पर पहुंच गए और किसी तरह किशोरी के कपड़ों में लगी आग बुझाई। सूचना पर किशोरी का पिता भी घर पहुंच गया। आनन-फानन में किशोरी को सीएचसी ले जाया गया।

जिला अस्पताल पहुंचे एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट लिखी जा रही है और फरार युवक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed