फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teen girl is sold for 50 thousand in UP

सहेली के जीजा की नापाक करतूत, 50 हजार में कर दिया आबरू का सौदा

Mon, 01 Feb 2016 01:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 01:55 PM IST
विज्ञापन
teen girl is sold for 50 thousand in UP

यूपी के सहारनपुर में घुमाने के बहाने साथ ले जाकर किशोरी की आबरू और उसकी जिंदगी का सौदा महज 50 हजार रुपए में कर दिया गया। सौदा करने वाला कोई और नहीं बल्कि पीड़िता की सहेली का जीजा था। किसी तरह किशोरी खरीदार के चंगुल से भाग निकली। शनिवार रात जीआरपी के जवानों ने उसे रेलवे स्टेशन पर भटकते हुए पाया। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे चाइल्ड लाइन संस्था के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


इस संस्था के निदेशक मंसूर हुसैन सहित अन्य सदस्यों ने किशोरी की काउंसलिंग की तो उसकी बातें सुनकर वे दंग रह गए। किशोरी ने बताया कि मूलरूप से वह झारखंड राज्य के जिला रांची के घासी टोली क्षेत्र की रहने वाली है। उसके माता-पिता नहीं हैं।
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि उसकी एक सहेली के घर उसका आना जाना था। यहां सहेली का जीजा भगवान दास उससे मिला। एक दिन वह उसे घुमाने ले जाने के बहाने साथ लेकर गया और फिर एक जगह बादल नाम के एक शख्स के पास छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के मुताबिक यहां उससे कहा गया कि अब वह बादल के साथ ही रहेगी। उसकी शादी उसके साथ की जा रही है। इसके बाद जीजा यहां छोड़कर चला गया। उसे यहां रहने का विरोध किया तो उसे मारा पीटा गया।

चंगुल से किसी तरह भाग निकली पीड़िता

teen girl is sold for 50 thousand in UP

उत्पीड़न से परेशान होकर उसने बादल की भाभी के सामने यहां से जाने की इच्छा जताई तो उसने खुलासा किया कि शादी के नाम पर उसे 50 हजार रुपये में खरीदा गया है। इसलिए अब वह कहीं नहीं जा सकती है।

यह सच सामने आने के बाद घबराई किशोरी किसी तरह वहां से भाग निकली। संस्था के निदेशक मंसूर हुसैन ने बताया कि स्टेशन पर भटकती मिली किशोरी से घंटों की काउंसलिंग के बावजूद यह पता नहीं लग पाया है कि जिस शख्स ने उसे खरीदा था। उसका घर किस जगह पर है।

उन्होंने बताया कि चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद झारखंड के रांची में किशोरी के जीजा संतोष से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि परिजनों या अन्य करीबी रिश्तेदारों की लोकेशन सही मिली और किशोरी जाने को तैयार हुई तो उसे यहां से भेज दिया जाएगा। अन्यथा नारी निकेतन भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed