{"_id":"bd060a779ad2bdd390ea78ea21acc2ee","slug":"teen-blake-thompson-killed-his-father-with-help-of-gay-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"गे प्रेमियों ने रची साजिश, पिता की हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गे प्रेमियों ने रची साजिश, पिता की हत्या
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Aug 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 साल के एक लड़के को 25 साल के एक पुलिसकर्मी से प्यार था। इस बीच दोनों में शारीरिक संबंध भी बने। एक दिन दोनों ने मिलकर एक साजिश रची, साजिश लड़के के पिता को ठिकाने लगाने की।
विज्ञापन
ब्लैक थॉम्पसन ने अपने पार्टनर जेस्पर पिटमैन और अन्य दो साथियों के साथ मिलकर अपने 53 वर्षीय पिता केनेथ थॉम्पसन की चाकू मारकर हत्या कर दी। शव को जंगल में दफना दिया। घटना अमेरिका के मिसिसिप्पी की है।
विज्ञापन
हफ पोस्ट के अनुसार, पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि केनेथ थॉम्पसन की हत्या के बाद उसके ट्रक को जलाने और सुराग मिटाने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन
पिटमैन को हत्या में शामिल होने, थॉम्पसन से अवैध शारीरिक संबंध और अप्राकृतिक सेक्स के आरोप में पुलिस विभाग से निकाल दिया गया है।
एक रिश्तेदार ने बताया कि थॉम्पसन और पुलिसकर्मी के बीच संबंधों के बारे में उसे पहले से ही पता था। ब्लैक हाल ही में घर से भाग गया था। केनेथ थॉम्पसन रविवार को उसे ढूंढने निकले थे, लेकिन वापस लौट कर नहीं आए।
जांच में पता चला कि केनेथ थॉम्पसन को एक कॉल आई थी, जिसमें बताया गया कि उनका बेटा पिटमैन के घर पर है। जब वहां पहुंचे तभी उनकी हत्या कर दी गई।