फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   teen Allegedly Kills Sister, Brother in Law to Buy Mobile Phone

मोबाइल के लिए 16 साल के भाई ने किया बहन-बहनोई का कत्ल

Thu, 16 Jul 2015 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jul 2015 05:19 PM IST
विज्ञापन
teen Allegedly Kills Sister, Brother in Law to Buy Mobile Phone

एक 16 साल के युवक को मोबाइल खरीदने की का शौक इस कदर चढ़ा कि वह इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने पर उतारू हो गया। अपने शौक को पूरा करने के लिए उसने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


एनडीटीवी के अनुसार, मिजोरम के ऐजवल जिले में एक 16 साल के लड़के ने कथित तौर अपनी बहन और बहनोई का कत्ल कर उनके 36000 रुपए लूट लिया। मिजोरम पुलिस ने मीडिया को बताया कि नाबालिक ने अदालत में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विज्ञापन


नाबालिक अदालत को बताया कि उसने अपनी बहन और उसके पति की हत्या सात जुलाई को की थी। जिले के एसपी लालदिना ने बताया कि अपराध करने के बाद आरोपी नाबालिग को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के पास थी एकनाली बंदूक

teen Allegedly Kills Sister, Brother in Law to Buy Mobile Phone

लड़के ने अदालत को बताया कि उसे घर के बाहर जंगल में मौजूद जंतुओं को मारने के लिए एकनाली बंदूक दी गई थी। लेकिन उसे फोन न मिलने पर गुस्सा आ गया और उसने अपनी सौतेली बहन को लूटकर फोन खरीदने की सोची।

इसके बाद वह घर वापस गया और अपनी बहन और बहनोई को गोली मारकर उन्हें लूट लिया। आरोपी के परिवार वालों ने बताया कि इस घटना के बाद लड़के ने खुद पर भी कुल्हाड़ी से कई घाव कर लिए थै।

घटना में मारे गए पति पत्‍नी को हाल में सरकार की नई भूमि सुधार नीति के तहत राज्य सरकार की ओर से 66 हजार रुपए मिले थे। जिसमें से करीब 30 हजार रुपए उन्होंने खर्च कर लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed