फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Teacher Raped with minor student in up

शिक्षक की दरिंदगी, बच्ची से रेप

Sun, 12 Jan 2014 12:55 AM IST
अमर उजाला, इस्लामनगर
अमर उजाला, इस्लामनगर Updated Sun, 12 Jan 2014 12:55 AM IST
विज्ञापन
Teacher Raped with minor student  in up

थाना क्षेत्र के एक गांव में निजी स्कूल चलाने वाले शिक्षक ने आठ साल की बच्ची को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची के चीखने पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर खूब धुना और फिर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


बालिका के मेडिकल परीक्षण में प्रथम दृष्ट्या दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम घटी इस शर्मनाक घटना से सनसनी फैल गई। बिल्सी क्षेत्र के एक युवक ने इस गांव में निजी स्कूल खोल रखा है। स्कूल भवन में ही उसका आवास है।
विज्ञापन


स्कूल की पढ़ाई के बाद वह अपने आवास में भी बच्चों को पढ़ाता है। शुक्रवार देर शाम कक्षा दो की छात्रा पढ़ने के लिए उसके पास गई थी।

शिक्षक पढ़ाने की बजाय उसके साथ दुराचार करने लगा तो बच्ची चीख पड़ी। चीख सुनकर वहां से गुजर रहे लोग भीतर गए और उन्होंने शिक्षक को मौके पर ही पकड़कर पीटा। बालिका की हालत खराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसको लेकर परिवार वाले थाने गए। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ उदयभान सिंह यादव ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


बालिका के मेडिकल परीक्षण में प्रथम दृष्ट्या दुराचार की पुष्टि हुई है। विस्तृत जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। बच्ची को परिवार वाले किसी निजी अस्पताल में ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed