{"_id":"bdd507ce37d6ab08e9de699f13a582a7","slug":"teacher-got-upset-blackmail-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग से परेशान टीचर ने यूं खत्म कर ली जिंदगी ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
ब्लैकमेलिंग से परेशान टीचर ने यूं खत्म कर ली जिंदगी
ब्यूरो /अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 Jun 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शाहजहांपुर में स्थित कांट के पड़ेंचा गांव में कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका नेहा ने सोमवार शाम करीब पांच बजे अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करती थी ये हीरोइन
वह एडीजे चतुर्थ के कोर्ट में क्लर्क अपने पिता सुरेशपाल और परिवार के साथ डीएम कंपाउंड के क्वार्टर में रहती थी। नेहा ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उसने इस आत्मघाती कदम के लिए स्कूल की वार्डन शिखा भारती को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
यूपी में गैंगरेपः पुलिस सुस्त, बलात्कारी बेलगाम
करीब 22 वर्षीय नेहा घटना के वक्त घर में अकेली ही थी। पिता सुरेशपाल छोटी बेटी के दाखिले के लिए लखनऊ गए हुए थे। मां भी पड़ोस में अपने भाई के घर गई थी।
छात्रा से रेप कर वाट्सएप पर भेजा वीडियो
मां जब लौटकर आईं तो बेटी को कमरे में पंखे में दुपट्टे के फंदे से झूलता देख सन्न रह गईं। सूचना पर सुरेशपाल भी रात करीब साढ़े नौ बजे लौट आए।
...और ब्लेड से काट दिया पति का गुप्तांग
मौके पर मिले सुसाइड नोट को पढ़ने के बाद वार्डन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए वह सदर बाजार थाने पहुंचे। इस नोट के आधार पर ही उन्होंने पुलिस को बताया कि वार्डन शिखा भारती ने 15 दिन पहले बीएसए से उनकी बेटी की झूठी शिकायत कर दी थी।
विज्ञापन
गैंगरेप के इस MMS ने उड़ाए पुलिस के होश!
इस पर नेहा को नौकरी से निकाल दिया गया था। इसके बाद भी शिखा फोन करके उसे परेशान करती रही। इसकी शिकायत डीएम से की गई तो उन्होंने जांच कमेटी बना दी।
इससे चिढ़ी वार्डन ने नेहा को धमकाया। इसी से परेशान होकर नेहा ने आत्महत्या की। सुसाइड नोट में वीडियो क्लिपिंग का भी जिक्र किया गया है।