फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   suspicion of black magic man murdered two children in kanpur

तंत्र-मंत्र: सरेआम काट दिया दो मासूम भाइयों का गला

Fri, 30 Aug 2013 11:30 AM IST
कानपुर/ब्यूरो
कानपुर/ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2013 11:30 AM IST
विज्ञापन
suspicion of black magic man murdered two children in kanpur

तंत्र-मंत्र के चक्कर में एक युवक ने कानपुर के सरसैया घाट पर पड़ोस में रहने वाले चार और आठ साल के दो सगे भाइयों की सरेआम गला रेत कर हत्या कर दी। उसने तीसरे भाई को भी मारने की कोशिश की।

विज्ञापन


जल पुलिस के एक जवान ने खून से सने चाकू के साथ हत्यारोपी को दबोच लिया। इसके बाद मुहल्ले वालों ने उसे लात-घूंसों से पीटकर पुलिस को सौंप दिया।

बिहार के मुंगेर का रहने वाला टिंकू पाल पत्नी हीरा, बेटे गोलू (10), साहिल (8), कार्तिक (4) और बेटी आरती (9) के साथ सरसैया घाट के पास रहता है। टिंकू और हीरा कबाड़ बीनकर चारों बच्चों का पेट पालते हैं।
विज्ञापन


टिंकू ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले रिक्शा चालक राजेश मांझी के बेटे शुभम की बुधवार की मौत हो गई थी। वह बुखार से पीड़ित था। राजेश को शक था कि उसने और हीरा ने जादू-टोना किया, जिससे शुभम की मौत हुई। इसी बात पर वह नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब पौने आठ बजे साहिल और कार्तिक घर के पास जनाना घाट के सामने दोस्त विशाल व सनी के साथ खेल रहे थे। तभी राजेश सब्जी वाला चाकू लेकर वहां पहुंचा। उसने पहले साहिल को दबोचा और सड़क पर पटक कर उसकी गर्दन रेत दी। इसके बाद कार्तिक को सड़क पर गिराकर उसकी भी गर्दन रेत दी।

चीखें सुनकर गोलू वहां पहुंचा तो राजेश ने उसे भी पकड़ लिया और गर्दन रेतने की कोशिश की। यह देख मुहल्ले वाले और जल पुलिस का एक जवान भी पहुंच गया। लोगों ने उसे पकड़ कर लात-घूंसों से पीटा।


सूचना पर पुलिस हत्यारोपी राजेश को थाने ले गई। राजेश ने वहां अपना जुर्म कबूल कर लिया। टिंकू पाल का आरोप है कि उनके बेटों की हत्या की साजिश में मुहल्ले के राजाराम और महेश बाबा भी शामिल हैं। पुलिस ने इन दोनों को भी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed