{"_id":"19e2def6f49436eb51ddc14259470621","slug":"sulfas-children-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर-मरीज के खेल में खत्म हुईं दो जिंदगियां ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
डॉक्टर-मरीज के खेल में खत्म हुईं दो जिंदगियां
अमर उजाला, बदायूं
Updated Thu, 21 Nov 2013 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बच्चे खेल-खेल में डॉक्टर और मरीज बनकर सल्फास की गोलियों का चूरन बनाकर खा गए। इससे दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो लड़कियों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
इलाज के बाद दोनों की हालत अभी ठीक है।
जरीफनगर के रहने वाले रविंद्र उर्फ भानु की दादी का 12 नवंबर को स्वर्गवास हो गया था। इसके चलते परिवार में रिश्तेदार इकट्ठे हुए थे। रविंद्र की बहन कृष्णा भी अपने मायके आ गई थी। बुधवार को तेरहवीं के लिए कुठिया से गेहूं निकाले गए थे, इसमें कपड़े में बंधी सल्फास की गोलियां भी थीं।
विज्ञापन
गेहूं की सफाई के दौरान परिवार के बच्चों को यह गोलियां मिल गईं। बच्चों ने इन्हें पीसकर चूरन बना लिया और फिर वह डॉक्टर-मरीज का खेल खेलने लगे। इसी बीच खुराक के रूप में उसे निगल लिया।
विज्ञापन
इससे रविंद्र के पांच वर्षीय बेटे सुमित और कृष्णा के बेटे रामकिशन (6वर्ष) की मौत हो गई। इन दोनों बच्चों ने इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
दो लड़कियों पिंकी (6वर्ष) और रश्मि (6वर्ष) का गांव में ही इलाज कराया गया। अब उनकी हालत में सुधार है।