फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sub inspector's son poses as cop, tries to 'rape' 11th class student at Tiruvallur

खुद को अफसर बता SI के बेटे ने की किशोरी से की रेप की कोशिश

Sat, 01 Aug 2015 02:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Aug 2015 02:56 PM IST
विज्ञापन
Sub inspector's son poses as cop, tries to 'rape' 11th class student at Tiruvallur

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में पुलिस सब इंस्पेक्टर के बेटे को एक 16 साल की लड़की से बलात्कार करने को कोशिश में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अपने रिश्तेदारों के यहां किसी काम से गया था जहां खुद को पुलिस अफसर बताकर एक किशोरी से बलात्कार करने की कोशिश की।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, चेन्नई से करीब 45 किमी की दूरी पर स्थित कामराजपुरम गांव में 22 वर्षीय आरोपी ने 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा को पकड़कर उससे बलात्कार करने की कोशिश की और उससे छेड़छाड़ की। लेकिन पुलिस छेड़छाड़ और लड़की के उठाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने अनुसार आरोपी युवक ललित कुमार मानवाला नगर थाने के सब इंस्पेक्टर का बेटा है। पुलिस ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है क्योंकि जिस वक्त ललित ने लड़की को पकड़ा था उस वक्त वह भी मौके पर मौजूद था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप की कोशिश करने के दौरान पहुंची पुलिस

Sub inspector's son poses as cop, tries to 'rape' 11th class student at Tiruvallur

छात्रा ने पुलिस को बताया वह भवानी अम्मां मदिर से दर्शन कर वह अपने ब्वायफ्रेंड के साथ अपने घर तिरुवल्लू लौट रही थी लेकिन रास्ते में उनका मन हुआ कि कामराजपुरम में मौजूद रिश्तेदारों के यहां भी घूम लें। लेकिन जैसे ही वह कामराजपुरम के रास्ते में जा रहे थे वैसे ही एक आदमी बाइक में आया और बोला कि वह एक पुलिस इंस्पेक्टर है और दोनों को थाने ले जाएगा।

इसके बाद लल‌ित ने दोनों से कहा कि वह थाने जाकर उनके मां बाप को फोनकर बलाएगा और बताएगा कि वे दोनों आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए हैं। इसके अलावा ललित ने दोनों को एक विकल्प दिया कि या तो वे थाने चलें या वो जहां के लिए कहे वहां उसके साथ चलें।

इसके बाद वह सड़क के किनारे एक जगह पर ले गया और लड़की को लड़के से दूरे ले जाकर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश करने लगा। लेकिन इसी बीच पेट्रोलिंग करते पुलिस की गाड़ी पहुंच कई तो उसने लड़की के साथ जबरदस्ती होते देखा तो उसे छुड़ाया दिया। बताते हैं कि पहले तो पुलिस ने ललित को पूछताछ के बाद छोड़ दिया लेकिन लड़की के परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed