फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sub inspector's son arrested for kidnapping a inspector's daughter

दरोगा की बेटी के अपहरण में दरोगा का बेटा गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2015 06:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 03 Dec 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
sub inspector's son arrested for kidnapping a inspector's daughter

यूपी में मुरादाबाद की सिविल लाइन के आशियाना कालोनी से कथित तौर पर प्रेमी द्वारा अपहृत की गई दरोगा की बेटी मुंबई में प्रेमी के साथ बरामद हुई है।

विज्ञापन


दरोगा की बेटी एमआईटी में बीटेक की छात्रा है। बीस नवंबर को वह घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने एमआईटी में ही बेटी के सहपाठी बीटेक छात्र के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन


आरोपी छात्र का पिता भी रामपुर सीआरपीएफ में दरोगा है। पुलिस ने गिरफ्तार छात्र को नाबालिग होने की वजह से किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने से चल रहा था दोनों का अफेयर

sub inspector's son arrested for kidnapping a inspector's daughter

सिविल लाइन इंस्पेक्टर के मुताबिक आशियाना निवासी सब इंस्पेक्टर की बेटी एमआईटी में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है। एमआईटी में ही रामपुर की सीआरपीएफ कालोनी निवासी एक दरोगा का बेटा भी बीटेक प्रथम वर्ष में ही छात्र है। दोनों के बीच पिछले करीब तीन महीने से अफेयर था।

बीस नवंबर को सीआरपीएफ दरोगा उमाशंकर सिंह का बेटा सहपाठी छात्रा का अपहरण कर ले गया। छात्रा के पिता ने सीआरपीएफ दरोगा के बेटे पर बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया तो पुलिस खोजबीन में जुटी।

पुलिस ने मुंबई में लोकेशन मिलने के बाद दोनों को हिरासत में लिया और मुरादाबाद ले आई। पुलिस के मुताबिक प्रमाण पत्रों के हिसाब से आरोपी छात्र की उम्र 18 वर्ष में 20 दिन कम है लिहाजा उसे किशोर न्यायालय में पेश किया गया और किशोर संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। छात्रा का मेडिकल कराने के बाद पुलिस गुरुवार को उसे कोर्ट में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed