फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   student_sodomy_murder_uttar pradesh

दो नाबालिगों ने छात्र से किया कुकर्म, फिर मार डाला

Tue, 26 Nov 2013 03:14 PM IST
अमर उजाला, हमीरपुर
अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 26 Nov 2013 03:14 PM IST
विज्ञापन
student_sodomy_murder_uttar pradesh

अमरूद खिलाने के बहाने दो किशोरों ने एक मासूम छात्र से कुकर्म कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। फिर वारदात को छिपाने के लिए उन्होंने लाश ड्रम में डालकर ऊपर से बोरी रख दी।

विज्ञापन


देर शाम बच्चे के घर न पहुंचने पर परिजनों ने आरोपियों से पूछताछ की मगर उन्होंने इनकार कर दिया। अगले दिन सुबह एक आरोपी के पिता ने खेत में बने मकान में लाश पड़ी होने की सूचना दी। शव उसी बच्चे का था।
विज्ञापन


बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी ग्यारहवीं के छात्र हैं। घटना उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के पौथिया गांव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम के साथ कुकर्म
आठ वर्षीय बालक गीलू (नाम बदला हुआ) रविवार को शाम करीब 4 बजे घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय उसके गांव के दो किशोर रमेश और राजन (दोनों परिवर्तित नाम) उसे अमरूद खिलाने के बहाने उद्यान विभाग की नर्सरी में ले गए और अमरूद खिलाया।

वापस आते समय बच्चे को लेकर रजन के खेत में बने मकान में पहुंचे जहां दोनों ने मासूम के साथ कुकर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर मार-पीटकर उसके मुंह में पॉलिथीन ठूंस दी और कुकर्म किया। इसी बीच दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

फिरौती
मौत होने पर दोनों घबरा गए और आनन-फानन में उसके हाथ पैर बांधकर मकान में रखे ड्रम में डाल दिया तथा ऊपर से बोरी डाल दी। देर रात तक जब गीलू का पता नही लगा तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही बताया कि एक मोबाइल नंबर से तीन दिन के अंदर 7 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई है।


अपने बेटे पर आरोप लगने पर रमेश के पिता ने अपने ही मकान का ताला खोल जब बच्चे के परिवार वालों के साथ अंदर गए तो ड्रम में लाश देश सबके होश उड़ गए।

थोड़ी देर में ही पुलिस अधीक्षक दिनेशचंद्र घटना स्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या कुकर्म के बाद हत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed