खेत में भैंस जाने पर विवाद, ले ली छात्र जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के टियरी भिखारीपुर में भैंस के खेत में चली जाने पर कुछ लोगों ने छात्र की लाठी-डंडे से पिटाई और ईंट-पत्थर से सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
उसे पीएचसी से इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। वहां शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
टियरी भिखारीपुर निवासी राज बहादुर यादव का बेटा संदीप यादव (14) गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। शुक्रवार को वह अपनी भैंसों को चराने गया था। इसी दौरान उसकी भैंस दिनेश मौर्य के खेत में चली गई।
आरोप है कि इस बात से नाराज होकर दिनेश मौर्य और उसके दो बेटों ने संदीप की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। उसके सिर पर पत्थर से भी वार किया।
तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जानकारी होने पर परिवार के लोग और ग्रामीण पहुंचे। तब आरोपी भाग निकले। घर वाले संदीप को लेकर पीएचसी पहुंचे। डाक्टरों ने हालत गंभीर देखकर इलाहाबाद रेफर कर दिया।
शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसने इलाहाबाद के स्वरूपरानी मेडिकल कालेज के अस्पताल में दम तोड़ दिया। सुबह परिवार के लोग उसका शव लेकर थाने पहुंचे।
पुलिस ने पिता राज बहादुर यादव की तहरीर पर दिनेश मौर्य, अजय और शुभम पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
थानेदार अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि शुक्रवार को परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। शनिवार सुबह तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।