फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   story of illicit relations

एक प्यार के लिए दूसरे प्यार का कत्ल

Thu, 24 Jul 2014 01:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फ्फरनगर Updated Thu, 24 Jul 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
story of illicit relations

मीना के साथ रविंद्र ने प्रेम विवाह किया था। दोनों की मुलाकात देहरादून में हुई। यहीं पर दोनों ने जीवनसाथी बनने का फैसला किया। शादी के बाद रविंद्र नई नवेली पत्नी को लेकर अपने गांव पहुंचा।

विज्ञापन


मीना देहरादून की रहने वाली थी और रविंद्र मुजफ्फ्फरनगर के एक गांव का। शादी के बाद परिवार ने भी उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद रविंद्र मीना को घर छोडकर हलवाई का काम करने के लिए जगाधरी चला गया। बीच-बीच में वह गांव आता-जाता रहता था।
विज्ञापन


पति के जगाधरी जाते ही मीना का संपर्क उसके चाचा के बेटे अरविंद से हो गया। अरविंद में उसने एक प्यार देखा और दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए। इन्हीं संबंधों के बीच में आ जाने के कारण रविंद्र की फावडे से काटकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फावड़े से काटकर की थी हत्या़

story of illicit relations

यूपी के मुजफ्फ्फरनगर की यह कहानी अवैध संबंध में हुए कत्ल की कहानी है। छपार थाना क्षेत्र के दतियाना गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने के मामले में महिला और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या सात प्रदीप कुमार सिंह ने फैसला सुनाया। हत्या का यह मामला 12 अगस्त 2010 का है। घर में सो रहे दतियाना निवासी रविंद्र की फावडे से काटकर हत्या कर दी गई थी।

मृतक के भाई सतेंद्र ने परिवार के ही अरविंद और मतक की पत्नी मीना को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र कुमार शर्मा और पवन कुमार सिंघल ने बताया कि प्रकरण की सुनवाई एडीजे-सात प्रदीप कुमार सिंह की कोर्ट में हुई।

घटना की रात हुआ था झगडा

story of illicit relations

अवैध संबंधों के इस केस में अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी के चलते बुधवार को आरोपियों पर दोष सिद्घ हुआ, जिसके बाद अदालत ने दोनों को सजा सुनाई।

धारा 302 में दोनों को आजीवन कारावास और 22-22 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। दोनों आरोपियों से पुलिस ने फावडा भी बरामद किया था।

जिस रात रविंद्र की हत्या की गई अवैध संबंधों को लेकर घर में झगडा हुआ था। विरोध कर रहे रविंद्र को किसी तरह परिजनों ने समझा-बुझाकर शांत कर दिया।

तय हुआ था कि सुबह उठकर मामले का हल निकाला जाएगा। इसी बीच रात के समय फावडे से काटकर उसका कत्ल कर दिया गया। हत्या में सतेंद्र ने मीना और अरविंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed