फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sonoma county sheriff deputy erick gelhaus shot dead 13 year old andy lopez

पुलिस वाली ने 13 साल के बच्चे को मारी आठ गोलियां

Wed, 09 Jul 2014 07:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Jul 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
sonoma county sheriff deputy erick gelhaus shot dead 13 year old andy lopez

13 साल के मासूम की जान ने केवल इस लिए चली गई क्योंकि वह खिलौने वाली बंदूक से खेल रहा था। मासूम को मारने वाला कोई पडोसी नहीं बल्कि एक महिला पुलिसकर्मी है। इस महिला पुलिसकर्मी ने मासूम पर एक दो नहीं पूरे आठ राउंड फायर किए।

विज्ञापन


जब तक मौके पर ही उसकी जान नहीं चली गई वह उस पर गोली चलाती रही। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अपराध के बाद भी अदालत ने पुलिसकर्मी को बरी कर दिया। मामला साल सैन फ्रांसिस्को का है, 13 साल के बच्चे का एनकाउंटर पिछले साल कर दिया गया था।
विज्ञापन


संता रोसा की डिप्टी शैरिफ एरिक गैलहॉउस ने एक 13 साल के एंडी लोपेज को असॉउल्ट गन के साथ देख कर गोली मार दी थी। जिससे एंडी लोपेज की मौत हो गई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद एंडी के मां बाप का कहना है इस फैसले के बाद उनके बेटे की एक बार फिर से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

8 राउंड फायर क‌िए

sonoma county sheriff deputy erick gelhaus shot dead 13 year old andy lopez

इस केस पर सोनोमा काउंट्री के जज ने अपने फैसले में कहा क‌‌ि एरिक ने अपनी सुरक्षा के ल‌िए गोली चलाई थी। जज का कहना है क‌ि गैलहॉउस ने जो किया अपनी सुरक्षा के ल‌िए और उस समय वह मरने या मारने की स्थित‌ि में थीं, वह केवल अपनी ड्यूटी कर रही थीं।

कोर्ट में उस पैलेट गन के फोटो भी दिखाए गए जिसे लेकर एंडी एरिक की तरफ आ रहा था। ऐसे में एरिक को लगा क‌ि गन असली है और फॉयर‌िंग के ल‌िए लोड की गई है।

एक चश्मदीद ने अपने बयान में कहा क‌ि, एरिक ने फॉयर करने से पहले एंडी को गन फेंकने को कहा था। जब एंडी ने गन नहीं फेंकी तो एरिक ने एंडी पर आठ फॉयर क‌िए। जज का कहना है कि एरिक की पिस्टल में 18 राउंड थे लेकिन उन्होंने आठ राउंड ही फॉयर क‌िए।

एफबीआई जांच की मांग

sonoma county sheriff deputy erick gelhaus shot dead 13 year old andy lopez

एंडी के घर वालों का कहना है कि हम इस फैसले से नाखुश हैं और इस फैसले के बाद एक बार फ‌िर से एंडी की मौत हो गई। एंडी के परिवार ने मामले की एफबीआई जांच की मांग की है।

वहीं एफबीआई अध‌िकारियों का कहना है क‌ि यह सीव‌िल राइट्स वॉयलेशन का केस है। एफबीआई एजेंट ब्रेन वेबर का कहना है क‌ि, हमारी एजेंसी मामले को देख रही है और इससे जुड़े सभी कागजात मंगवा ल‌िए गए हैं।

कोर्ट के फैसले से नाखुश लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एरिक को मामले का दोषी बताया, उनका कहना है क‌ि एरिक ने केवल दस सैकेंड का समय दिया और एंडी पर फॉयर कर दिया जबक‌ि एंडी ने अपनी तरफ से फॉयर नहीं किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed