पुलिस वाली ने 13 साल के बच्चे को मारी आठ गोलियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 साल के मासूम की जान ने केवल इस लिए चली गई क्योंकि वह खिलौने वाली बंदूक से खेल रहा था। मासूम को मारने वाला कोई पडोसी नहीं बल्कि एक महिला पुलिसकर्मी है। इस महिला पुलिसकर्मी ने मासूम पर एक दो नहीं पूरे आठ राउंड फायर किए।
जब तक मौके पर ही उसकी जान नहीं चली गई वह उस पर गोली चलाती रही। चौंकाने वाली बात यह है कि इस अपराध के बाद भी अदालत ने पुलिसकर्मी को बरी कर दिया। मामला साल सैन फ्रांसिस्को का है, 13 साल के बच्चे का एनकाउंटर पिछले साल कर दिया गया था।
संता रोसा की डिप्टी शैरिफ एरिक गैलहॉउस ने एक 13 साल के एंडी लोपेज को असॉउल्ट गन के साथ देख कर गोली मार दी थी। जिससे एंडी लोपेज की मौत हो गई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद एंडी के मां बाप का कहना है इस फैसले के बाद उनके बेटे की एक बार फिर से मौत हुई है।
8 राउंड फायर किए
इस केस पर सोनोमा काउंट्री के जज ने अपने फैसले में कहा कि एरिक ने अपनी सुरक्षा के लिए गोली चलाई थी। जज का कहना है कि गैलहॉउस ने जो किया अपनी सुरक्षा के लिए और उस समय वह मरने या मारने की स्थिति में थीं, वह केवल अपनी ड्यूटी कर रही थीं।
कोर्ट में उस पैलेट गन के फोटो भी दिखाए गए जिसे लेकर एंडी एरिक की तरफ आ रहा था। ऐसे में एरिक को लगा कि गन असली है और फॉयरिंग के लिए लोड की गई है।
एक चश्मदीद ने अपने बयान में कहा कि, एरिक ने फॉयर करने से पहले एंडी को गन फेंकने को कहा था। जब एंडी ने गन नहीं फेंकी तो एरिक ने एंडी पर आठ फॉयर किए। जज का कहना है कि एरिक की पिस्टल में 18 राउंड थे लेकिन उन्होंने आठ राउंड ही फॉयर किए।
एफबीआई जांच की मांग
एंडी के घर वालों का कहना है कि हम इस फैसले से नाखुश हैं और इस फैसले के बाद एक बार फिर से एंडी की मौत हो गई। एंडी के परिवार ने मामले की एफबीआई जांच की मांग की है।
वहीं एफबीआई अधिकारियों का कहना है कि यह सीविल राइट्स वॉयलेशन का केस है। एफबीआई एजेंट ब्रेन वेबर का कहना है कि, हमारी एजेंसी मामले को देख रही है और इससे जुड़े सभी कागजात मंगवा लिए गए हैं।
कोर्ट के फैसले से नाखुश लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए एरिक को मामले का दोषी बताया, उनका कहना है कि एरिक ने केवल दस सैकेंड का समय दिया और एंडी पर फॉयर कर दिया जबकि एंडी ने अपनी तरफ से फॉयर नहीं किया था।