फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   son of landlord raped the girl living in his house on rent

मकान मालिक के लड़के ने किया किराएदार की लड़की से रेप

Wed, 03 Feb 2016 01:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 03 Feb 2016 01:41 PM IST
विज्ञापन
son of landlord raped the girl living in his house on rent

यूपी के चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में रह रही किराएदार की आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली पुत्री से मकान मालिक के पुत्र और उसके मित्र ने मंगलवार की देर शाम सामूहिक बलात्कार किया। बाद में पीड़िता की मां के शोर मचाने पर दोनों युवकों ने मिलकर उसकी पिटाई भी की।

विज्ञापन


पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला पुलिस के संरक्षण में पीड़िता को कोतवाली ले जाया गया। देर रात तक प्राथमिकी दर्ज की गई।

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक मकान में एक महिला अपनी चार पुत्रियों संग किराए पर रहती है। उसका परिवार भूतल पर रहता है, जबकि मकान मालिक ऊपरी तल पर रहते हैं। महिला का पति सिकंदराबाद में निजी फर्म में काम करता है, जबकि महिला आसपास के घरों में काम कर करती है।
विज्ञापन


महिला के अनुसार वह मंगलवार की दोपहर दो बजे पास के घरों में काम करने गई थी। देर शाम वह घर लौटी तो कक्षा आठ में पढ़ने वाली उसकी पुत्री घर पर नहीं थी। छोटी पुत्री से पूछा तो उसने बताया कि दीदी छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलात्कारियों ने पीड़ता की मां और मामा को भी पीटा

son of landlord raped the girl living in his house on rent

पीड़िता की मां इस वह छत पर गई तो बेटी वहां नहीं दिखी। बेटी के विषय में पूछने के लिए वह मकान मालिक के यहां गई तो वहां कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने पर मकान मालिक का पुत्र और उसका दोस्त कमरे से निकल कर भाग निकले। उसने अंदर जाकर देखा तो उसकी बेटी अर्ध मूर्छा की हालत में पड़ी थी।

पीड़िता को लेकर उसकी मां नीचे अपने कमरे में आई और शोर मचाने लगी। सूचना मिलने पर पीड़िता का मामा भी मौके पर पहुंच गया। लोग पुलिस के पास जाने की तैयारी कर रहे थे कि दोनों युवक लौट आए और पीड़िता की मां तथा मामा की पीटने लगे। उनके शोर मचाने पर दोनों युवक फरार हो गए।

पीड़िता की मां की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस पीड़िता को महिला कांस्टेबल के संरक्षण में कोतवाली ले गई। देर रात पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। कोतवाली प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बालिका का मेडिकल करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed