छात्रा का गला रेता, खेत में मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के नेवढ़िया गांव से रविवार दोपहर लापता 17 वर्षीय छात्रा सविता की हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह उसकी लाश घर से कुछ दूर पर एक खेत में मिली। उसका गला रेता गया था।
खबर पाकर स्थानीय पुलिस के साथ एसएसपी, डीएम, एडीएम और एसपी यमुनापार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। डॉग स्कवॉयड के साथ फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। फिलहाल कातिलों के बारे में कुछ पता नहीं लग सका है।
नेवढ़िया गांव में रहने वाले किसान अरुण सिंह की तीन बेटियों और एक बेटे में सविता बड़ी थी। इसी साल इंटरमीडिएट पूरा होने के बाद वह बीए में दाखिला लेने की तैयारी में थी।
बीए में दाखिला लेने की तैयारी में थी छात्रा
रविवार दोपहर करीब ढाई बजे वह घर से शौच के लिए बताकर निकली थी। फिर वह लौटी नहीं। परिजन रात भर उसकी तलाश में भटकते रहे। जसरा, शंकरगढ़, इलाहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन भी गए।
मगर सविता का कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन घर में ही रखा था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे सविता के घर से कुछ दूर खेतों में बकरियां चरा रहे लोगों ने युवती की लाश देखी तो शोर मचाया।
गांव वाले वहां आए तो पता चला कि शव रविवार दोपहर से लापता सविता का है। उसका गला कटा था। पेट पर भी घाव था। हाथों पर भी मारपीट के निशान थे। सविता के परिवार के लोग भी वहां आकर रोने-कलपने लगे।
किसी घर में कत्ल के बाद शव फेंकने का है अंदेशा
एसओ शंकरगढ़ विजय प्रताप सिंह और सीओ लालप्रताप सिंह भी आ गए। दोपहर बाद डीएम पी गुरू प्रसाद, एसएसपी मंजिल सैनी भी एडीएम और एसपी यमुनापार के साथ पहुंच गए।
मौके के निरीक्षण से डीएम और एसएसपी इस नतीजे पर पहुंचे कि सविता की हत्या कहीं और की गई थी। बाद में लाश लाकर वहां फेंकी गई। वहां खून का एक भी कतरा नहीं दिखा।
डॉग स्कवॉयड के साथ फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारतीय ने भी घटनास्थल पर आकर साक्ष्य जुटाए। अभी सविता की हत्या में पुलिस को ठोस सुराग नहीं मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि सीओ बारा के नेतृत्व में जांच के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
करीबी भी हैं पुलिस की जांच के दायरे में
अनुमान है कि सविता शौच के लिए खेतों की ओर गई थी तभी उसका अपहरण कर लिया गया था। गांव में ही किसी ठिकाने पर हत्या के बाद रात में किसी वक्त लाश खेत में फेंकी गई।
फिलहाल पुलिस हत्या की वजह नहीं पता कर सकी है। पुलिस ने घर से सविता का मोबाइल कब्जे में लिया है। उसकी कॉल डिटेल से पुलिस को कुछ क्लू मिलने की उम्मीद है। परिजनों और गांव के कई लोगों से पुलिस अधिकारियों ने बातचीत की।
सविता की हत्या में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। एक तो यह किसी युवक से उसकी दोस्ती थी। हो सकता है कि उसी युवक ने उसका खून किया हो। एसओ विजय प्रताप का कहना है कि परिवार के लोग भी जांच के दायरे में हैं।
गला घोंटने के बाद रेती गई गर्दन रेती गई
उन्होंने सविता के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी। घर से कुछ ही दूर खेत में लाश मिलना संदेहास्पद है। यह भी साफ है कि हत्या किसी और जगह करने के बाद लाश खेत में फेंकी गई थी।
दिनदहाड़े गांव में ही सविता को उठाकर किसी और घर में बंधक बनाकर हत्या की बात गले नहीं उतर रही है। अनुमान तो यह है कि सविता का कत्ल गला घोंटकर किया गया। बाद में गर्दन रेती गई।
ऐसे में परिजनों की भूमिका की जांच की जा रही है। सविता किसी से मोबाइल पर बात करती रहती थी। छोटी बहन पूजा ने ही इस बारे में पुलिस को बताया है। पुलिस और फील्ड यूनिट ने गांव के कई पशुबाड़ों और झोपड़ियों में घुसकर निरीक्षण किया लेकिन कहीं कत्ल के सुबूत नहीं मिले।