व्हाट्सएप ग्रुप से हटाया तो दे दी जान से मारने की सुपारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में एक 30 साल के दुकान मालिक के साथ मार पीट करने और उसे चाकुओं से गोदने का सामने आया है। मालिक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने एक व्हाट्सएप ग्रुप से दो दुकानदारों को हटा दिया था जिसका बदला लेने के लिए उन्होंने दो लोगों को पैसे दे कर मालिक पर हमला करवाया।
मामला यह था कि कपड़े की दुकान के मालिक बंटी कुर्सेजा ने काम संबंधी बातचीत करने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था जिसमें अनिल मुखी और नरेश रोहरा नाम के दो दुकानदार अश्लील वीडियो और तस्वीर शेयर करते रहते थे। जिससे गुस्सा कर बंटी ने इन दोनों को ग्रुप से हटा दिया।
बंटी का कहना था कि उसने यह ग्रुप दुकानदारों के लिए इसलिए बनाया था ताकि वह कपड़ा उद्योग की नई जानकारियों को जांचते रहे और जरूरी सूचनाओं को ग्रुप पर साझा कर सकें। लेकिन वे दो दुकानदार काम की बात करने के बजाय अश्लील वीडियो डालते रहते थे।
पैसे न लौटाने का था गुस्सा
सूचना के मुताबिक उन दोनों दुकानदारों की इस हरकत के बाद ग्रुप के कई लोगों नें कुर्सेजा से उन्हें हटाने की मांग की थी। कई बार चेतावनियां देने के बावजूद भी जब यह हरकत नहीं रुकी तो कुर्सेजा ने उन्हें ग्रुप से हटा दिया। इससे मुखी और रोहरा को कुर्सेजा पर गुस्सा आ गया, जो पहले से ही उस पर बकाया रुपए वापस न करने के कारण नाराज थे।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी मनोज चौहान ने बताया कि कुर्सेजा ने पुलिस को जानकारी दी कि उसने उन दोनों से पिछले साल कुछ रुपए उधार लिए थे। चौहान ने बताया,''परिवार में कुछ दिक्कतें होने के चलते उसने कुछ लाख रुपयों का उधार लिया था। वे दोनों लगातार उस पर पैसे लौटाने का दबाव बनाते रहते थे लेकिन वह वापस नहीं कर पा रहा था।''
कुर्सेजा से बदला लेने के लिए उन दोनों ने दो लोगों को पैसे देकर ग्राहक बनने और दुकान में जाकर मारपीट करने को कहा था। दुकान में ये दो भाड़े के लोग कुर्सेजा से बहस करने और उस पर चाकुओं से हमला करके भाग गए। कुर्सेजा अस्पताल में भर्ती है और उसे गहरी चोटें आई हैं।
पुलिस के पास दुकान की सीसीटीवी फुटेज है जिसमें पूरा वाकया रिकॉर्ड हुआ है। हमलावरों में से एक बाबू सुरेश गाएकवाड़ (21 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है। धारा 307 और 507 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।