{"_id":"9dbf427afcceb481aa02c89bd7bb8d0b","slug":"shoma-chaudhry-goa-police-questioning","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहलका सेक्स स्कैंडल: गोवा पुलिस के सात सवाल","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
तहलका सेक्स स्कैंडल: गोवा पुलिस के सात सवाल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 24 Nov 2013 12:52 PM IST
विज्ञापन
तहलका पत्रिका की महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के संबंध में पूछताछ के लिए गोवा पुलिस की तीन सदस्यीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
रविवार सुबह नौ बजे से गोवा पुलिस तहलका के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। शनिवार को तहलका की प्रबंध संपादक शोमा चौधरी से नौ घंटे से अधिक पूछताछ हुई।
तेजपाल डाल रहे समझौते का दबाव: पीड़िता
विज्ञापन
गोवा पुलिस के शोमा चौधरी से पूछे गए सात सवाल-
सवाल 1- क्या आपने पीड़ित युवती से घटना के बारे में पूछताछ की थी?
सवाल 2- पीड़ित युवती ने घटना के बारे में आपको क्या बताया?
सवाल 3- घटना की जानकारी होने के बाद आपने पुलिस से शिकायत क्यों नहीं की?
सवाल 4- क्या तरुण तेजपाल ने आपको बताया था कि उन्होंने पीड़िता के साथ ऐसी हरकत की है?
सवाल 5- पीड़ित युवती आपके यहां कब से काम कर रही है?
सवाल 6- तरुण तेजपाल किस पर काम करते हैं लैपटॉप पर या डेस्क टॉप पर?
सवाल 7- तरुण तेजपाल का ऑफिस में व्यवहार कैसा है? वह क्या काम करते हैं?