फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Shemale Murdered in Meerut, FIR Against 5 including 1 SP Leader

सरेआम किन्नर की हत्या से बवाल, सपा नेता समेत 5 फंसे

Fri, 14 Nov 2014 03:18 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
Shemale Murdered in Meerut, FIR Against 5 including 1 SP Leader

मेरठ के प्रहलाद नगर में भरे बाजार बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर एक किन्नर की हत्या कर दी। मौके से भाग रहे उसके साथी को भी एक गोली मारी गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि इलाके में कब्जे के विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में सपा नेता समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे प्रहलाद नगर चौराहे की है। समर गार्डन निवासी किन्नर इमरान उर्फ इमराना (24) साथी चांदो रानी के साथ रिक्शे से अपने गुरु शमशाद उर्फ सोनाली के घर गोला कुआं जा रहे थे। बाइक सवार तीन बदमाश भी पीछे लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश ने इमराना की कमर पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। इससे इमराना रिक्शे से गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भाग रही चांदो को भी मारी गोली

Shemale Murdered in Meerut, FIR Against 5 including 1 SP Leader

इमराना पर हमला होता देख चांदो भागने लगी तो हमलावरों ने उस पर भी फायरिंग कर दी। एक गोली उसके हाथ में लगी। गोलियों की आवाज सुनकर भीड़ लग गई। यह देखकर बदमाश हापुड़ अड्डे की तरफ फरार हो गए। सरेआम हुई इस हत्या से नाराज लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर लिसाड़ीगेट और कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। वारदात की जानकारी पर काफी संख्या में किन्नर भी वहां पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में कब्जे को लेकर इमराना की हत्या हुई है।

इमराना की गुरु सोनाली की तहरीर पर पुलिस ने संजय किन्नर, सपा नेता आस मोहम्मद उर्फ लादेन, आदिल और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सोनाली ने बताया एक साल पहले संजय ने उसे किन्नर बनाया था। विरोध करने पर किन्नरों की मीटिंग हुई।

और पुलिस भी उलझ गई

Shemale Murdered in Meerut, FIR Against 5 including 1 SP Leader

संजय ने गोला कुआं पर सोनाली को एक 40 गज का मकान और ब्रह्मपुरी, लिसाड़ीगेट इलाके से वसूली का ठेका दे दिया था। आरोप है कि धोखाधड़ी कर संजय ने आस मोहम्मद की मदद से यह मकान आदिल को बेच दिया था। अब इलाका भी छीनना चाहता था। इसको लेकर विवाद चल रहा था। इमराना भी संजय की इस दादागीरी का विरोध करती थी।

घटनास्थल को लेकर लिसाड़ीगेट और कोतवाली पुलिस सीमा विवाद में उलझी नजर आई। गोली लिसाड़ी गेट में लगी और खून से लथपथ होकर इमराना कोतवाली इलाके में गिरी।

मौके पर दोनों थाने की पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस और दरोगाओं में विवाद होने लगा, तभी दोनों थानाध्यक्ष ने अपने अपने क्षेत्र में वारदात बताकर केस दर्ज करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed