फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Sheena Bora was warned by half sister vidhi on her death

विधि ने शीना से कहा था, 'मम्मा कुछ बुरा करने वाली है'

Sat, 21 Nov 2015 02:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 21 Nov 2015 02:23 PM IST
विज्ञापन
Sheena Bora was warned by half sister vidhi on her death

शीना हत्याकांड की सीबीआई जांच में मीडिया उद्यमी पीटर मुखर्जी के दोषी पाए जाने के साथ ही कुछ नए खुलासे सामने आए हैं जो चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन


जांच कर मामले के तह तक जाने की कोशिश में जुटी सीबीआई को शीना और उसकी सौतेली बहन विधि के बीच एसएमएस और चैटिंग से जानकारी मिली है कि विधि ने शीना को उसकी हत्या से करीब एक साल पहले ही उसके साथ कुछ बुरा होने की आशंका व्यक्त की थी।
विज्ञापन


विधि ने शीना से कहा था, 'मम्मा किसी को अपने रास्ते से हटाना चाहती है..'। सीबीआई ने ये जानकारी हत्या के आरोपियों के खिलाफ दायर चार्जशीट में दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सगाई के बाद शीना-राहुल SMS से चेतावनी

Sheena Bora was warned by half sister vidhi on her death

सीबीआई ने पीटर मुखर्जी व अन्य आरोपियों के खिलाफ शुक्रवार को दायर की गई चार्जशीट में कहा है कि 2011 में शीना और राहुल की सगाई हुई और शीना और पीटर इस सगाई के खिलाफ थे।

इस सगाई के बाद राहुल और शीना को विध‌ि ने कुछ चेतावनी भरे संदेश भेजे थे। विधि ने लिखा था, 'आप और राहुल सावधान रहना क्योंकि मम्मा चिंता में है और इसीलिए मैं आप लोगों को चेतावनी दे रही हूं.. कुछ भी हो सकता है, लेकिन इस बारे में किसी को कुछ न बताना नहीं तो मेरी हत्या कर दी जाएगी। और हत्या नहीं हुई तब भी मम्मा कुछ बुरा कर देगी। मम्मा कहती है कि वह उनके संबंधों को नहीं तोड़ना चाहती लेकिन किसी को रास्ते से हटाना चाहती है। बस मैंने कुछ बातें होते सुना है।'

सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में यह भी कहा है कि इंद्राणी ने विधि को सबसे अपनी बेटी के रूप में परिचय कराती थी लेकिन शीना और मिखाइल को कभी भी अपने बेटा, बेटियों के रूप लोगों से नहीं मिलवाया।

शीना को पागल करने के दिया था जहर

Sheena Bora was warned by half sister vidhi on her death

सीबीआई की विस्तृत चार्जशीट में सामने आया है कि इंद्राणी को जब शीना और पीटर के बेटे राहुल के बीच संबंधों की जानकारी हुई तो उसने शीना को अपने पूर्व प्रेमी के साथ दिल्ली भेजकर पागल करने वाला जहर दिया।

जहर देने से शीना की तबीयत खराब हो गई जिसके बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बाद में उसे बंगलूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी बीच शीना से मिलने राहुल पहुंचा लेकिन जल्द ही शीना यहां से भी लापता हो गई जिसे लेकर राहुल काफी परेशान हुआ था।

रिपोर्ट के अनुसार, जिस दिन 24 अप्रैल 2012 को शीना की हत्या हुई उस दिन इंद्राणी ने शीना को फोन कर कहा कि वह उसे शादी की रिंग दिलाना चाहती है इसलिए वह विवेक ओबेराय होटल के सामने आ जाए। राहुल ने शीना को होटल के पास छोड़ दिया और यहीं से शुरू हुआ था हत्या का खूनी खेल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed