फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Shahrukh Khan's Driver Arrested For Raping A Minor

शाहरुख खान का ड्राइवर रेप के आरोप में गिरफ्तार

Thu, 26 Jun 2014 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 26 Jun 2014 10:53 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan's Driver Arrested For Raping A Minor

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। अब शाहरुख के ड्राइवर पर बलात्कार का आरोप लगा है।

विज्ञापन


ड्राइवर पर पूर्व अभिनेत्री संगीता बिजलानी की नौकरानी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोपी ड्राइवर का नाम राजेंद्र गौतम उर्फ पिंटू मिश्रा है। वह साकीनाका का रहने वाला है और उसकी उम्र 35 साल है।

बांद्रा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पूर्व अभिनेत्री संगीता बिजलानी के यहां करती थी काम

Shahrukh Khan's Driver Arrested For Raping A Minor

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी राजेंद्र ने पीड़ित लड़की को किंग खान या किसी दूसरी बड़ी हस्ती के यहां काम दिलाने का झांसा देकर अपनी हवस का शिकार बनाया।

आरोपी ड्राइवर पीड़िता को नालासोपारा के एक होटल लेकर गया और वहां उसके साथ बलात्कार किया।

पीड़िता पूर्व अभिनेत्री संगीता बिजलानी के यहां काम करती है। जिसकी उम्र 17 साल है। राजेंद्र को उसके एक दोस्त से पीड़ित लड़की का नंबर मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता पांच महीने पहले ही पहुंची थी मुंबई

Shahrukh Khan's Driver Arrested For Raping A Minor
बताया जा रहा है कि लातूर की रहने वाली पीड़िता पांच महीने पहले ही मुंबई पहुंची थी।  17 साल की पीड़िता की मां नहीं है।

आज पुलिस उसे अदालत में पेश कर सकती है।

उल्लेखनीय है कि शाहरुख खान फिलहाल फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। कल ही शाहरुख ने इंडस्ट्री में 22 साल पूरे किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed