{"_id":"bf3872e02ad90ac3006cd28a69254afe","slug":"sexual-harrasment-supreme-court-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उसी जज पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
फिर उसी जज पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 15 Nov 2013 06:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यौन शोषण के आरोपी ठहराए गए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज के खिलाफ एक और यौन शोषण का मामला सामने आया है। एक और महिला इंटर्न ने उसी जज पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह आरोप 11 नवंबर पर फेसबुक पर लगाए गए थे, जिन्हें एक लॉ वेबसाइट 'लीगल इंडिया' ने बृहस्पतिवार को अपने यहां प्रस्तुत किया है।
लगभग एक हफ्ता पहले एक और इंटर्न ने अपने ब्लॉग पर सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत जज के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने तीन जजों का पैनल बनाया है और पीड़िता को बयान देने के लिए आठ नवंबर को बुलाया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, इस बार वेबसाइट ने दूसरी लड़की के फेसबुक पोस्ट का लिंक नहीं दिया है, जबकि पहली लड़की के ब्लॉग का लिंक दिया गया था।
दूसरी लड़की के अनुसार वो भी यौन उत्पीड़न के आरोपी जज के साथ इंटर्न थीं। दोनों इंटर्न एक दूसरे को जानती हैं।
दोनों ही लड़कियों ने काम के दौरान अन्य महिलाओं से भी बदसुलूकी होने की बात कही है। दूसरी लड़की के अनुसार उन्होंने अन्य महिलाओं से भी बात की तो पता चला की ऐसा पहले से होता आ रहा है। उन्होंने वरिष्ठ महिला फैकल्टी को भी इसकी सूचना दी थी।
विज्ञापन