फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sexual harassment, bribes and more for a sweeper's job in BMC

नौकरी के लिए इज्जत का सौदा करने को कहा, महिला का आरोप

Mon, 07 Dec 2015 03:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Dec 2015 03:27 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment, bribes and more for a sweeper's job in BMC

मुंबई में नौकरी के लिए दर-दर भटक रही महिला ने पैसे लेकर नौकरी देने का दावा करने वाले कर्मचारी और विभाग के अधिकारियों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पैसे देकर नौकरी देने के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ तो इस रैकेट में शिकार हुए लोग सामने आ गए। मिड-डे के अनुसार, नगर निगम में नौकरी पाने की कोशिश में सालों साल गुजार चुकी एक कर्मचारी की विधवा ने बताया है कि उसे नौकरी पाने के लिए इज्जत का सौदा करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


उसने मीडिया को बताया कि निगम के अधिकारी उससे नौकरी के बदले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की मांग कर रहे हैं। उसने बताया अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि अगर ऐसा नहीं कर सकती तो 10 लाख रुपए दो।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षों पहले मर चुके लोग कर रहे हैं नौकरी

sexual harassment, bribes and more for a sweeper's job in BMC

वहीं दूसरे पीड़ित ने नौकरी मांगने पर जान से मारने की धमकी मिलने की बात कही है। पीड़ित कहा है कि उनके घर से उसके चाचा और उसकी दादी नौकरी कर रही थीं जिनकी कुछ साल पहले मौत हो गई थी।

इस वह नगर निगम से परिवार का सदस्य होने के नाते नौकरी के लिए आवेदन दिया था लेकिन उसे नौकरी देने से मना कर दिया गया है इस बारे में कहीं बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

पीड़ित ने बताया कि इससे पहले दफ्तर के दस्तावेजों को खंगाला तो पता चला कि रिकॉर्ड में उसका चाचा अभी तक जिंदा है और वेतन ले रहा है। लेकिन हकीकत यह है कि उसकी कई साल पहले मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि हाल में मुंबई नगर निगम के एक कर्मचारी का स्टिंग सामने आया था जिसमें वह नौ लाख रुपए में नौकरी दिलाने की बात कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed