फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sexual abuse of schoolgirls in gaddafi harem

गद्दाफी की कुकर्म कथाः बंधक बनाकर छात्राओं से करता था रेप

Mon, 26 Aug 2013 01:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 26 Aug 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
sexual abuse of schoolgirls in gaddafi harem

लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी ने अपनी हवस मिटाने के लिए स्कूली छात्राओं और लड़कों को गुलाम बना रखा था। उसने बच्चों को कई सालों तक तहखाने में बंद कर रखा था।

विज्ञापन


गद्दाफी ने छात्राओं को अगवा करने के लिए अपने लोगों को आदेश दिया था।

डेली मेल के अनुसार, फ्रांस की पत्रकार एनिक कोजियान ने अपनी एक किताब गद्दाफीज हरम: द स्टोरी ऑफ अ यंग ओमन एंड द एब्युजेज ऑफ पॉवर इन लीबिया में गद्दाफी के घिनौने पहलू को सामने रखा है।
विज्ञापन


किताब के अनुसार, पीड़ित लड़की सोराया (परिवर्तित नाम) को 15 साल की उम्र में अगवा कर लिया गया था और उसे पांच साल तक त्रिपोली से छह मील दूर एक तहखाने में कैद कर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने बताया कि वहां उससे रेप किया गया। कई बार बूरी तरह पीटा गया। उसने वहां अन्य लड़कियों और लड़कों का यौन उत्पीड़न होते हुए भी देखा था।

सोराया ने बताया कि 2004 में गद्दाफी उसके स्कूल में आया था। सोराया ने उसे गुलदस्ता भेंट किया तो उसने उसके माथे को थपथपाया। सोराया ने बताया कि यह उसका अपने सहयोगियों को इशारा था कि यह लड़की उसे चाहिए।

उसी दिन सोराया को अगवा कर तहखाने में निर्वस्त्र कर बंद कर दिया गया। उसने बताया कि गद्दाफी बिस्तर पर नंगा लेटा हुआ था। वह उससे रेप की कोशिश कर रहा था।

किताब के अनुसार, गद्दाफी पुरुष सुरक्षाकर्मियों और लड़कों से भी कुकर्म करता था।

हालांकि सोराया को 2009 में हरम से छोड़ दिया गया था। उसने बताया कि 2011 में गद्दाफी की मौत के बाद उसे लगा कि अब वह स्वत्रंत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed