फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex racket in Rampur, police arrested 9 with 4 girls

रामपुर में सेक्स रैकेट का भंडफोड़, 9 गिरफ्तार

Fri, 12 Feb 2016 12:44 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 12 Feb 2016 12:44 PM IST
विज्ञापन
sex racket in Rampur, police arrested 9 with 4 girls

यूपी के रामपुर के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की कांशीराम कालोनी में पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चार युवतियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देह व्यापार के संचालन की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के पहाड़ी गेट स्थित कांशीराम कालोनी में एक मकान पर पुलिस ने छापा मारा। आरोपी लोग भागने लगे। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई।

सिविल लाइंस थाना प्रभारी फहीम अहमद खां ने बताया कि कांशीराम कालोनी निवासी एक महिला काफी समय से घर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। वहां से चार युवक पकड़े गए हैं, जिसमें बदायूं के बिसौली निवासी सचिन, प्रसून चौहान, भोट के सिकरौल निवासी अंसार और गंज थाना क्षेत्र के अंगूरी बाग निवासी बिलाल हैं।

विज्ञापन

काफी समय से चल रहा था गोरखधंधा

sex racket in Rampur, police arrested 9 with 4 girls

पकड़ी गईं युवतियां मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस को वहां से चौदह हजार रुपये और आपत्तिजनक सामान भी मिला है।

पुलिस ने सभी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए लोगों में एक महिला आशा और युवक अधिवक्ता बताया जा रहा है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांशीराम कालोनी के पहाड़ी गेट में काफी समय से सेक्स रैकेट का धंधा चला रहा था। पुलिस कई बार वहां छापा मार चुकी थी, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। स्थानीय लोगों ने कई इसकी पुलिस से शिकायत भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed