फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   sex racket in cyber cafe

कैफे में आपत्तिजनक हालत में मिले 8 जोड़े

Wed, 14 May 2014 11:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी Updated Wed, 14 May 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
sex racket in cyber cafe

रोहतक के भिवानी में महम गेट पर एक कैफे में वेश्यावृत्ति का खेल चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा तो कैफे में चार लड़की व तीन लड़के संदिग्ध हालत में पाए गए। चारों लड़कियां कॉलेज छात्रा हैं। पुलिस ने कैफे संचालक समेत लड़के-लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इंस्पेक्टर नरेश के नेतृत्व में पुलिस लाइन की टीम ने महम गेट स्थित एक कैफे पर छापा मारा। छापे से वहां हड़कंप मच गया। कैफे में मौजूद युवक-युवतियों ने भागने का प्रयास किया, मगर पुलिस ने सभी को दबोच लिया। कैफे संचालक को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि युवक-युवतियां संदिग्ध हालत में थे।

कैफे में मच गया हड़कंप

sex racket in cyber cafe

छापे की सूचना पर आसपास के अन्य रेस्टोरेंट व कैफे में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान तमाशबीनों की संख्या इतनी बढ़ गई कि सरकुलर रोड जाम हो गया। पुलिस सभी को पकड़कर सिविल लाइन थाना लाई। जांच के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

कैफे संचालक मुकेश के अलावा एक आरोपी रोहतक जिले के एक गांव, एक डोहका हरिया, जबकि लड़कियों में एक दादरी गेट क्षेत्र, एक बवानीखेड़ा हलके के एक गांव से है। दो अन्य लड़कियों पर भी मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने डंडों से खदेड़ा

sex racket in cyber cafe

कैफे पर छापे के बाद सड़क पर इतनी भीड़ लग गई कि मार्ग पूरी तरह जाम हो गया। पुलिस को दो दफा डंडों से भीड़ को खदेड़ना पड़ा। इसके बाद भी सड़क पर जाम कम नहीं हुआ। जाम महम गेट तक और दूसरी तरफ पुराना बस स्टैंड तक रहा। दो एंबुलेंस गाड़ियां भी जाम में फंसी रही। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ते हुए वाहनों को निकलवाया।


वीडियो क्लिप बनाने की लगी होड़
कैफे पर छापामार कार्रवाई के दौरान युवाओं की भारी भीड़ सड़क पर जमा हो गई। पुलिस जब पकडे़ गए लड़के-लड़कियों को लेकर बाहर आई तो अनेक लड़कों में मोबाइल से फोटो खिंचने और वीडियो क्लिप बनाने की होड़ लग गई। पुलिस के दो दफा खदेड़ने के बाद भी युवकों की भीड़ कम नहीं हुई। आखिरकार जब पुलिस पकडे़ गए लड़के-लड़कियों को पुलिस वैन में बैठाकर ले गई तभी भीड़ वहां से हटी। पुलिस ने मोबाइल से रिकार्डिंग करने वाले किसी को भी नहीं टोका।

विज्ञापन

बालिग-नाबालिग पर रहा असमंजस

sex racket in cyber cafe

पकड़ी गई चार लड़कियों में एक लड़की की उम्र को लेकर असमंजस रही। वह बालिग है या नाबालिग। बाद में कागजात की जांच की तो उसकी उम्र 18 वर्ष निकली और वह बालिग पाई गई।

बार-बार छापे, फिर भी नहीं रूक रहा गोरखधंधा
महम गेट पर जिस कैफे पर मंगलवार को पुलिस ने छापा मारकर आठ लोगों को पकड़ा, उस कैफे पर पहले भी दो दफा छापा मारा जा चुका है। इसके बावजूद इस कैफे में यह गोरखधंधा चल रहा है। ऐसा अकेला यह कैफे नहीं है बल्कि शहर में दर्जनभर से अधिक ऐसे कैफे चल रहे है।

एसएचओ सिविल लाइन थाना पुलिस इंद्र सिंह ने बताया कि कैफे संचालक के अलावा चार लड़कियां व तीन लड़के संदिग्ध हालत में पकडे़ गए हैं। कैफे संचालक के खिलाफ वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। एक लड़की की उम्र पर संशय था कि वह बालिग है या नाबालिग। जांच में वह बालिग मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed