मासूम बेटी ने पापा से कहा कुछ ऐसा कि बाप ने मार डाला
सऊदी अरब के रियाद में एक पिता ने अपनी सात साल की मासूम बेटी को सिर्फ इसलिए पीट-पीटकर मार डाला कि वह उससे प्यार नहीं करती थी। इस ह्रदय विदारक और अमानवीय घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
मिरर के अनुसार, सऊदी अरब के रियाद में एअरकंडीशन्ड मकान में रहने वाले पिता ने अपनी मासूम बेटी को कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। इस बच्ची का नाम 'यारा' था।
बताते हैं आरोप शख्स की पत्नी ने उसे तलाक दे दिया था जिससे उसने तलाक में बच्ची को अपने साथ रखने की बात कही और बेटी यारा को जबरन अपने साथ रख लिया।
ईद अल अदहा जिस दिन शख्स के शादी की सालगिरह दी उसने बेटी से पूछा, 'यारा तुम मुझसे प्यार करती हो?' तो बेटी जवाब दिया, 'नहीं'। इसके बाद हैवान पिता पर ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने मासूम की जान ही ले ली।
बच्ची के हर अंग में चोट के निशान
बताते हैं कि आरोपी पिता ने बच्ची को बुरी तरह से पीटने के बाद उसे एक कमरे में बंद कर दिया जहां वह कई दिन तक बंद रही। पिटाई से बुरी तरह से जख्मी होने के बाद बच्ची जब अचेत हो गई तो वह उसे अस्पताल ले गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया तो आरोपी पिता उसे अस्पताल में ही छोड़ कर फरार हो गया। हालांकि इस मामले पर गल्फ न्यूज ने खबर दी है कि पिता बेटी को पढ़ाना चाहता था इसलिए पढ़ाने के दौरान उसकी पिटाई की थी।
गल्फ न्यूज ने यह भी लिखा है बच्ची के शरीर में ऐसी कोई जगह नहीं थी जहां पर चोट न लगी हो। बच्ची बहुत की बुरी हालत में अस्पताल ले जाया गया था।
सामने आई बच्ची की मां, बयां की हकीकत
पिटाई से बच्ची की मौत की खबर मिलने पर उसकी मां सामने आई है। उसने इसके लिए अपने पति को दाषी ठहराया है। बच्ची की मां ने मीडिया को बताया कि करीब तीन महीने पहले उन दोनों का तलाक हुआ था।
उसने कहा कि उसकी बेटी अपने पिता के साथ नहीं रहना चाहती थी लेकिन वह उसे जबर खींच ले गया था। लेकिन जब बेटी ने उसे बताया कि वह उसके साथ नहीं रहना चाहती वह वह एसी मशीन में लगे पाइप से उसकी पिटाई करता था।
इतना ही नहीं बेटी की इस बात को लेकर वह उसे रोज मारता था। बच्ची की मां के वकील अल कतानी ने बताया कि वह अभी बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं इसके बाद आरोपी पिता के खिलाफ जरूरी मामला दर्ज कराया जाएगा।