फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   'Seeking bride’, Delhi gang robbed businessmen

शादी का झांसा देकर कुछ इस तरह लोगों को लूटता था ये गैंग

Wed, 18 Nov 2015 09:12 AM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
'Seeking bride’, Delhi gang robbed businessmen

12 नवंबर का दिन था। दिल्ली का एक परिवार उनकी लड़की से रिश्ता पक्का करने आ रहे लड़के वाले के परिवार का इंतजार कर रहा था कि तभी दरवाजे की घंटी बजती है। नौकर जाकर दरवाजा खोलता है और परिवार वाले बड़ी इज्जत के साथ लड़का उसके साथ आई उसकी दादी का स्वागत करते हैं। दोनों परिवारों एक साथ बैठकर रिश्ता ही तय कर रहे थे कि अचानक वो हुआ जिसका लड़की की परिवार ने सपने में भी उम्मीद नहीं की होगी। अचानक से लड़के ने बंदूक निकालकर उन पर तान दी और दादी जिसकी उम्र करीब 60 साल के आस पास होगी चाकू लेकर खड़ी हो गई और कुछ ही देर में घर में रखा कीमती सामान लेकर रफू चक्कर हो गए।

विज्ञापन


यह पूरा मामला दिल्ली के आजाद मार्केट का है जब शादी के रिश्ते के लिए उनके घर पर आए लड़के, उसकी दादी और दो और लोगों ने पूरे परिवार को बंदूक की नोंक पर बंधक बनाकर घर में रखे कीमती सामान और गहने लेकर नौ दो ग्यारह हो गए। दरअसल, यह परिवार कोई शादी का रिश्ता तय करने नहीं आया था बल्कि यह तो एक ऐसा गैंग था जो शादी का झांसा देकर अमीर परिवारों को लूटता था। परिवार ने अपने साथ हुए इस घटना के बारे में जैसे ही पुलिस को बताया वैसे ही पुलिस तेजी से इस गैंग का पता लगाने में जुट गई।
विज्ञापन


परिवार ने पुलिस को बताया कि पहले तो इस गैंग के लोगों ने पूरे परिवार वालों को रस्सी से बांध दिया और फिर मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे घर पर हाथ साफ कर घर को बाहर से बंद करके वहां से भाग गए। परिवार के मुताबिक इस गैंग ने लाखों के गहने, 1.5 रुपये कैश और परिवार वालों का मोबाइल फोन लूट ले गए। मामला दर्ज हो जाने के बाद एसीपी आलोक कुमार को इस मामले की जांच का काम सौंपा गया। 14 नवंबर को उनकी टीम को एक खुफिया जानकारी मिलती है कि इस गैंग के जुड़े दो लोग मेरठ से चोरी के माल को बेचने के लिए आनंद विहार आईएसबीटी आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ इस तरह से देते थे लूट को अंजाम

'Seeking bride’, Delhi gang robbed businessmen

ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस रविंद्र यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ अपना जाल बिछा दिया और जैसे ही वे दोनों वहां पहुंचे पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इनमें से पहला एक आदमी और दूसरी 60 साल की बुढ़िया थी जो दादी बनकर लोगों के घर जाती थी। इन दोनों ने बाद में अपना जुर्म कबूल कर लिया।

उन्होंने कहा कि हमने गिरफ्तार किए गए मोहम्मद जाहिद (26) और जाहिदा (60) को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटे गए गहने बरामद कर लिए हैं और अब उनके साथ जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया की जिस बुजुर्ग महिला की पहचान जाहिदा के रूप में हुई वह मेरठ की जानी मानी अपराधी है और उसका कई दूसरे गैंगों से भी संबंध है। वहीं दूसरा व्यक्ति साजिद एक मसाला विक्रेता है।

ये गैंग पहले तो मैट्रीमोनी साइट पर शादी के लिए विज्ञापन डालता है और खुद को एक राजनयिक के रूप में दिखाता है। इसके बाद जैसे ही कोई अमीर परिवार अपने बेटी की शादी के लिए इनसे संपर्क करता है वैसे ही इनका पूरा गैंग सक्रीय हो जाता है। यह पहले तो यह पता लगाते हैं कि जिस घर से रिश्ता आया है वह पैसे वाले हैं या नहीं। ये अपने काम में जल्दबाजी नहीं करते। उसके बाद एक दिन तय करके ये शादी की बात पक्की करने लड़की वालों के घर जाते हैं और मौका पाते ही उन्हें लूट लेते हैं। इन्होंने अब तक करीब एक दर्जन परिवारों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed