फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   second gangrape in ajamgarh within twenty four hours

आजमगढ़: 24 घंटे में गैंगरेप की दूसरी घटना

Sat, 31 May 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 31 May 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
second gangrape in ajamgarh within twenty four hours

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में चौबीस घंटे में दूसरी बार गैंगरेप की घटना हुई। बृहस्पतिवार रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के साथ गैंगरेप हुआ। पीड़िता के ससुर के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

विज्ञापन


दुष्कर्म की शिकार महिला और उसके ससुर को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कप्तानगंज पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की धारा में चालान किया है। उधर, कप्तानगंज पुलिस ने बलात्कार के आरोप को फर्जी बताया है।

विज्ञापन

बेटी से छेड़छाड़, बहू से गैंगरेप

second gangrape in ajamgarh within twenty four hours

अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला के ससुर ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उसकी बहू और पुत्री नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ गई थीं। इस दौरान घात लगाकर छिपे पांच लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। वे उनके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसकी पुत्री की जमकर पिटाई की।

बेटी किसी प्रकार उनके चंगुल से निकल भागी। इस बीच दो लोगों ने उसकी बहू के साथ दुष्कर्म किया। बेटी घर पहुंची और घरवालों को पूरी बात बताई। जब तक घरवाले मौके पर पहुंचते, आरोपी मौके से भाग चुके थे।

घटना की जानकारी होने पर ससुर जब एक आरोपी के घर पूछताछ करने के लिए गए तो उन पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने जगदीश यादव और रामकिसुन को गिरफ्तार कर उनका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया है। उधर, कार्यवाहक थानाध्यक्ष कप्तानगंज प्रभाकर शुक्ला ने बताया कि बलात्कार का आरोप फर्जी है। मौके पर सिर्फ मारपीट का मामला सामने आया है।

किशोरी से सामूहिक में तीन आरोपी गिरफ्तार

second gangrape in ajamgarh within twenty four hours

पुलिस ने बुधवार रात आजमगढ़ के सरायमीर में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी की मेडिकल जांच करने के लिए दो डॉक्टरों की टीम गठित की गई है। उधर, शुक्रवार को एसपी अनंत देव मिश्र पीड़ित किशोरी के गांव पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मालूम हो कि सरायमीर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था।

बेहोशी के हालत में किशोरी दूसरे दिन मझुई नदी के किनारे पड़ी मिली थी। उसकी मां उसे लेकर थाने पहुंची। होश आने पर किशोरी के द्वारा बताए गए आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज की थी।

साथ ही किशोरी को उपचार और मेडिकल मुआयने के लिए थानाध्यक्ष महिला आरक्षी की देखरेख में जिला मुख्यालय स्थित महिला अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष सरायमीर तेजबहादुर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश पुत्र छोटेलाल सरोज, अरविंद पुत्र बच्चन सरोज, विक्रांत सरोज पुत्र रामचंद्र है। जबकि चौथे फरार आरोपी दुर्गेश सरोज की तलाश की जा रही है। सभी आरोपी किशोरी के गांव के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन

किशोरी संग दुष्कर्म का किया प्रयास

second gangrape in ajamgarh within twenty four hours
आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के बृहस्पतिवार रात एक गांव में एक युवक ने किशोरी से बलात्कार का प्रयास किया गया। इसमें सफल नहीं होने पर उसे मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित के पिता ने शिकायत की। पीड़ित किशोरी को उसके पिता ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने मामले को एनसीआर में दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने बताया कि वह काफी गरीब है। मेहनत-मजदूरी करके परिवार का पेट पालता है। उसका कहना है कि इस मामले में मेरी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है। इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष सिधारी जनार्दन ने बताया कि अभी मारपीट की रिपोर्र्ट दर्ज की गई है।

मौत से जूझ रही हैवानियत का शिकार बनी महिला

second gangrape in ajamgarh within twenty four hours

इटावा में बेटी के साथ दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का खामियाजा भुगत रही उसकी मां अब मरणासन्न स्थिति में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। शरीर के 90 प्रतिशत अंगों पर गंभीर चोटें होने के साथ चार फैक्चर हैं। आगरा के प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका के चलते उसका डॉक्टरी परीक्षण कराने के साथ ही पुलिस ने स्लाइड बनवाई है। मां के साथ रेप की पुष्टि तो स्लाइड रिपोर्ट आने के बाद ही होगी लेकिन बेटी के साथ दुष्कर्म करने वालों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

सीएम के गृह जिले में एक बार फिर हैवानियत की जीती जागती कहानी लिखी गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाति विशेष के दबंगों ने 12 मई की रात किशोरी के साथ बलात्कार किया। बेटी को न्याय दिलाने के लिए मां ने सिविल लाइन थाने में 13 मई को गांव के ही सोनी व उमेश के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पहले तो दबंगों ने मामले को तीन लाख रुपये की रकम से दबाने की कोशिश की लेकिन महिला बेटी को न्याय दिलाने पर अड़ी रही। इससे बौखलाए दबंगों ने 25 मई की शाम महिला को घेर लिया और उसे निर्वस्त्र करके इतना पीटा की वह बेदम हो गई।

महिला को मरा समझकर दबंग उसे झाड़ियों में फेंक कर भाग गए। होश में आने पर महिला चीखी चिल्लाई तो गांव के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले को रफादफा करने में जुटी रही लेकिन जब दबाव पड़ा तो महिला के बयान दर्ज किए और देवर की तहरीर पर बसंतलाल व उसके बेटे मुनेश, भतीजे पंडित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed