फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   scene of crime has been disturbed in aarushi hemraj murder case says cbi advocate

आरुषि मर्डर: 'तलवार ने कहा था कि रेप की पुष्टि न हो'

Wed, 16 Oct 2013 11:58 AM IST
गाजियाबाद, अमर उजाला
गाजियाबाद, अमर उजाला Updated Wed, 16 Oct 2013 11:58 AM IST
विज्ञापन
scene of crime has been disturbed in aarushi hemraj murder case says cbi advocate

आरुषि-हेमराज मर्डर केस में चल रही फाइनल बहस में अभियोजन पक्ष ने मंगलवार को भी अपना पक्ष कोर्ट में रखा।

विज्ञापन


सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजन आर के सैनी और बीके सिंह ने कोर्ट को बताया कि गवाहों के बयान से पता चलता है कि आरोपियों ने सीन ऑफ क्राइम से भी छेड़छाड़ की थी।

बाकी बहस के लिए विशेष न्यायाधीश एस. लाल ने अब 17 अक्तूबर की तारीख तय की है।

अभियोजन का कहना था कि जिस कमरे में आरुषि की लाश पड़ी थी, उसकी दीवारों पर भी खून के छींटे थे। जबकि बेड पर रखे खिलौने और आरुषि के बस्ते पर खून का कोई निशान नहीं पाया गया।
विज्ञापन


अभियोजन का यह भी कहना था कि आरोपियों ने आरुषि के शव से भी छेड़छाड़ की थी। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. दोहरे ने यह बात कोर्ट को भी बताई थी। आरुषि के बिस्तर की चादर से गीला निशान मिला था। जांच में पाया गया कि यह खून और पेशाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा डॉ. दिनेश तलवार ने डॉ. सुशील के माध्यम से रिटायर्ड सीओ केके गौतम को फोन पर यह भी कहलवाया था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं होनी चाहिए।


डॉ. दिनेश ने इसके लिए अपने फोन से डॉक्टर टीएस डोगरा से भी बात कराकर एप्रोच कराया था। जो स्लाइड तैयार की गई थीं, वह भी बाद में बदल दी गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed