फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   SC orders CBI probe against former MP Atiq Ahmed & his brother

अतीक अहमद और उनके भाई पर CBI का शिकंजा

Fri, 22 Jan 2016 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 22 Jan 2016 12:03 PM IST
विज्ञापन
SC orders CBI probe against former MP Atiq Ahmed & his brother

समाजवादी पार्टी के बड़े नेता पूर्व सांसद अतीक अहमद और एसपी से ही पूर्व विधायक उनके भाई अशरफ की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों भाईयों के खिलाफ हत्या के मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में अतीक अहमद और अशरफ पर बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक राजू पाल की हत्या का आरोप है। राजू पाल की हत्या 25 दिसंबर 2005 को यूपी के इलाहाबाद में दिनदहाड़े कर दी गई थी।
विज्ञापन


राजू पाल दक्षिणी शहर से बीएसपी के विधायक थे। अतीक अहमद और अशरफ दोनों फिलहाल जेल से बाहर हैं।

एक नहीं, कई हत्याओं में आरोपी रहे अतीक अहमद

SC orders CBI probe against former MP Atiq Ahmed & his brother

पूर्व सांसद पर एक नहीं कई लोगों की हत्याओं के आरोप हैं। इससे पहले अशरफ अली की हत्या मामले में अतीक अहमद, उनके भाई अशरफ, मंसूर आलम, नबी अहमद और रफीक उर्फ गुलफुल के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश सहित कई धाराओं में आरोप तय किए जा चुके हैं।

इस मामले में आगामी नौ मार्च को सुनवाई होनी है। अशरफ अली की हत्या 20 जनवरी 2003 को गोली मारकर की गई थी।

वहीं इलाहाबाद कचहरी के बाहर साल 1995 में हुए शूट आउट में भी अतीक अहमद का नाम आया था, लेकिन सीबीआई की विशेष अदालत ने एसपी नेता को हत्या और हत्या की साजिश के आरोप से बरी कर दिया था।

इस शूटआउट मामले में अदालत से दोषमुक्त किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए पूर्व सांसद अतीक अहमद ने सीबीआई की कार्यशैली पर सवाल भी उठाए थे। अतीक अहमद के वकील खान सौलत हनीफ ने कहा था कि राजनीतिक कारणों से सीबीआई ने अतीक को इस मामले में जबरन फंसाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed