फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Saudi prince arrested on suspicion of a sex crime in Los Angeles

सऊदी प्रिंस ने महिला से बनाए अप्राकृतिक संबंध, गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2015 12:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Sep 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
Saudi prince arrested on suspicion of a sex crime in Los Angeles

सऊदी अरब के राजकुमार मजीद अब्दुल्लाजीज अल सौद को एक महिला से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है। मामला अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया के शहर लॉस एंजेल्स का है।

विज्ञापन


डेली मेल के अनसार, प्रिंस पर एक नौकरानी के साथ जबरन संबंध बनाने का अरोप है। प्रिंस के पड़ोस में रहने वाले लोगों का दावा है कि उन्होंने एक महिला को मदद लिए चिल्लाते हुए और आरोपी प्रिंस के घर की दीवार चढ़कर बाहर आने का प्रयास करते हुए देखा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला जब मदद के लिए गुहार लगा रही थी तब उसके शरीर से खून बह रहा था। अकूत दौलत रखने वाले प्रिंस का घर लॉस एंजेल्स के एक पहाड़ी इलाके में है जहां महिला का यौन शोषण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख डॉलर की जमानत पर छूटे प्रिंस

Saudi prince arrested on suspicion of a sex crime in Los Angeles

पड़ोस में शोर शराबा होने से एक कोठी के गार्ड ने पुलिस को फोन कर आस-पास अशांति होने की बात कही। इसके बाद अमेरिकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

बताते हैं कि पुलिस अध‌िकारी जब सउदी प्रिंस के घर पहुंचे तो वहां काम कर रहे नौकरों से पूछताछ की तो जानकारियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने 20 कर्मचारियों को घर से बाहर निकाला। वहीं आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत में पेश किया जहां उसे तीन लाख डॉलर जमा कराकर जमानत दे दी गई।

अदालत ने प्रिंस के खिलाफ सुनवाई के लिए अगली तारीख 19 अक्टूबर तय की है जब आरोपी अदालत में दोबारा पेश होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed