फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Robbery of two million, disclosed in two and a half lac

ढाई करोड़ की डकैती, ढाई लाख में खुलासा!

Mon, 22 Sep 2014 03:58 PM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 03:58 PM IST
विज्ञापन
Robbery of two million, disclosed in two and a half lac

कोतवाली पुलिस रामपुर बाग में कोरल मोटर्स के मालिक अजय अग्रवाल के घर हुई ढाई करोड़ की डकैती को ढाई लाख रुपये में खोलने की तैयारी कर रही है। हरियाणा के 50 हजार के इनामी देवेंद्र सिंह को मुख्य आरोपी बनाते हुए इसके लिए कहानी भी गढ़ ली गई है।

विज्ञापन


नैनीताल से पकड़कर लाए गए देवेंद्र के साथी जॉन एरिक, नकटिया के पीएसी जवान के बेटे राजू और उसके साथी नासिर को भी गैंग में दिखाया जाना है। इस सिलसिले में उठाए गए मोबाइल कंपनी के कर्मचारी को सशर्त सांसद वरुण गांधी के पीआरओ अश्वनी कुमार के सुपुर्द कर दिया है। शर्त ये है कि विवेचना के दौरान जब राजेश की जरूरत होगी उसे यहां आना होगा।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पुलिस को अजय अग्रवाल की कोठी सेदेवेंद्र सिंह का पहचान पत्र भी मिल गया है। कॉल डिटेल से राजू, जॉन और नासिर के देवेंद्र से रिश्तों की पुष्टि हो गई है। घटना के दिन भी इनमें से तीन लोगों की लोकेशन एक ही जगह पर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजू समेत तीनों बदमाशों के बयानों की वीडियोग्राफी करा ली गई है। वीडियोग्राफी के दौरान भी तीनों ने घटना में शामिल होना कुबूल किया है। पुलिस बरामदगी के नाम पर राजू के कपड़े, दो से ढाई लाख रुपये की नगदी, कुछ चांदी के सिक्के और बर्तन दिखा सकती है।

दिल्ली, हरियाणा पुलिस को भी देवेंद्र की तलाश

Robbery of two million, disclosed in two and a half lac

देवेंद्र को मुख्य आरोपी दिखाकर फरार दिखा दिया जाएगा। यूपी सरकार से देवेंद्र सिंह पर इनाम भी घोषित कराने की तैयारी की जा रही है। सोनीपत (हरियाणा) और जयपुर में देवेंद्र सिंह ने जो डकैती और हत्याएं की हैं, उसके बारे में भी जानकारी जुटा ली गई है। हालांकि एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि डकैती में अभी किसी का नाम नहीं खुला है। डकैती का खुलासा होगा तो सभी को बुलाकर बताया जाएगा।

शातिर देवेंद्र सिंह बरेली के अलावा दिल्ली और हरियाणा में भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है। तीन प्रदेशों की पुलिस देवेंद्र को तलाश रही है। हरियाणा पुलिस को सोनीपत में हुई डकैती के बाद अभी तक देवेंद्र नहीं मिला है। दिल्ली में भी देवेंद्र ने कई वारदातें की हैं। नोएडा में सिक्योरिटी कंपनी को चलाने वाला बिहार का एक लाख का इनामी शातिर बदमाश देवेंद्र का गुरु है। बरेली के वन्नूवाल नगर में देवेंद्र के गुरु को भी देखा गया है।

लादेन से नाम से बना था ग्रुप
मोबाइल कंपनी के कर्मचारी की देवेंद्र से जान पहचान थी। उसने अपने मोबाइल में लादेन ग्रुप बनाकर देवेंद्र सिंह का नंबर फीड कर रखा था। इसके अलावा और भी जो संदिग्ध डकैती के मामले में पकड़े गए हैं, उनकी कॉल डिटेल से पुलिस को काफी जानकारी मिली है। कॉल का मिलान कराया जा रहा है। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा का कहना है कि हम मामले का खुलासा करने के करीब हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि माल कितना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed