फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with minor girl in a muslim school

मदरसे की छत पर मासूम बच्ची से दुष्कर्म

Sat, 27 Dec 2014 12:07 PM IST
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl in a muslim school

जयपुर के एक मदरसे में तालीम लेने गई मासूम के साथ मदरसे की छत पर दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है। बच्ची को तलाशते परिजनों को जब खून से सनी बच्ची बिलखती हुई मिली, तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


बच्ची की हालत नाजुक देखकर परिजनों ने उसे जेके लोन अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सांगानेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि इस घिनौने काम में मदरसे के आस-पास का ही कोई व्यक्ति या ऐसा परिचित व्यक्ति जिसे बच्ची पहचानती है।

रोने की आवाज से बच्ची को ढूंढ़ा

rape with minor girl in a muslim school

पुलिस के अनुसार जयपुर के सांगानेर स्थित एक मदरसे में सात वर्षीय बच्ची बुधवार शाम तालीम लेने गई थी। अंधेरा होने के बाद जब वह घर नहीं पहुंची, तब परिजन उसकी तलाश में मदरसे पहुंचे।

बच्ची के रोने की आवाज का पीछा करते-करते परिजन मदरसे की छत पर पहुंचे। बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया।

यहां पांच चिकित्सकों की टीम बच्ची के इलाज में जुटी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची को भीतरी चोटें लगी हैं। परिजनों के अनुसार बच्ची रोजाना इसी मदरसे में जाती है। स्थानीय लोगों ने मीडिया को घटना स्थल का कवरेज करने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed