{"_id":"5398ed95c742cade126dfd428fb1bc11","slug":"rape-with-mentally-challenged-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि बालिका के रेप और एमएमएस के बाद तनाव","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मंदबुद्धि बालिका के रेप और एमएमएस के बाद तनाव
अमर उजाला, चंडौस (अलीगढ़)
Updated Sat, 26 Oct 2013 11:23 AM IST
विज्ञापन
लचर कानून व्यवस्था के चलते अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है। अलीगढ़ में एक मंदबुद्घि बालिका से रेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
समूचा प्रदेश अभी मुजफ्फरनगर की घटना से जूझ ही रहा था कि चंडौस में एक समुदाय के युवकों ने दूसरे समुदाय की मंदबुद्धि बालिका को हवस का शिकार बना कर उसकी मोबाइल क्लिपिंग बना ली।
विज्ञापन
हैवानों की इस हरकत के बाद समुदाय विशेष में तनाव फैल गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सैकड़ों लोग थाने पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
पुलिस ने किसी तरह उनको समझा बुझा कर शांत किया। वहीं भाजपा ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों के साथ पुलिस ने नरमी बरती तो वह आंदोलन करेगी।
कस्बे के एक परिवार की नाबालिग मंदबुद्धि लड़की शुक्रवार को पैंठ बाजार में ठेले पर चाट खा रही थी। तभी दो युवक आए और लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ कसेरू रोड पर एक बाग की तरफ ले गये।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ लोगों की युवकों पर नजर पड़ गई। इसकी सूचना उन्होंने लड़की के माता-पिता को दी तो परिवार के लोग लड़की को तलाशते हुए कसेरू रोड पर बाग की तरफ पहुंचे। लड़की की चीखपुकार सुनकर परिजनों ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों घिनौनी हरकत करते पकड़ लिया।
मुंह काला करने की मांग
लोगों के मुताबिक आरोपियों ने रेप की मोबाइल क्लिपिंग भी बना ली है, जिसे अधिकारियों को भी दिखाया गया है। दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद दूसरे पक्ष के सैकड़ों लोग थाने पहुंच गये और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
कुछ लोगों ने आरोपियों का काला मुंह करके कस्बे में घुमाने की मांग की लेकिन पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया। पुलिस ने लड़की को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह ने कहा कि अगर आरोपियों के साथ कोई नरमी बरती गई तो प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। चंडौस में ऐसा मामला दोबारा न हो इसके लिए ऐसे लोगों को जेल में डाला जाय।
वहीं, नेता किसान यूनियन राजेंद्र चौधर बापू ने कहा कि अगर किसी आरोपी के साथ कोई ढील बरती गई तो किसान यूनियन धरने पर बैठ जायेगी।