फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape with eight year girl

मासूम से दरिंदगी की दास्तां सुनकर नहीं रोक पाएंगे अपने आंसू

Sun, 17 May 2015 09:57 AM IST
Updated Sun, 17 May 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
rape with eight year girl

थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर नहर में नहाने गई आठ वर्षीय दलित छात्रा से दरिंदगी की गई। खून से लथपथ मासूम को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अधिक रक्तस्राव होने से उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उसके अंदरूनी हिस्से में गहरे जख्म हैं।

विज्ञापन


देर रात तक उसे चढ़ाने के लिए ब्लड की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। परिवारवाले परेशान थे और मासूम जिंदगी के लिए जूझ रही थी। पीड़ित मासूम की मां की मौत पांच वर्ष पूर्व हो गई थी। पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। मां की मौत के बाद ननिहाल में रहकर वह कक्षा दो में पढ़ती है।
विज्ञापन


पंद्रह दिन पूर्व ही वह ननिहाल से यहां अपने घर आई थी। शनिवार की दोपहर वह परिवार के कुछ बच्चों के साथ गांव के समीप एक नहर में नहाने गई। इसी दौरान वहशी दरिंदे ने उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। साथ नहाने गए बच्चे भागते हुए घर आए और परिवारीजनों को वाकये की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तस्राव से बिगड़ी हालत, अंदरूनी हिस्से में गहरे जख्म

rape with eight year girl

परिवारीजन जब नहर के पास पहुंचे तो खून से लथपथ छात्रा बदहवास पड़ी थी। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। परिवारीजन उसे चोलापुर थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें पहले इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से हालत बिगड़ने पर देर शाम मासूम को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा लाया गया। यहां इलाज के बावजूद रक्तस्राव बंद नहीं हो रहा था। छात्रा बेहोश पड़ी थी।

नहीं मिला बी निगेटिव ब्लड
कबीरचौरा तथा आईएमए के ब्लड बैंक में बी निगेटिव ब्लड नहीं होने के चलते छात्रा की हालत बिगड़ती चली गई। परिवारीजन बेहद गरीब हैं। इसलिए अन्य जगहों से भी देर रात तक ब्लड की व्यवस्था नहीं हो सकी।

छात्रा का समुचित इलाज पहली प्राथमिकता है। एसपीआरए को मौके पर भेजा गया है। मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कार्रवाई के लिए चोलापुर थानाध्यक्ष को कड़े निर्देश दिए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया गया है।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी, वाराणसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed