फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape in up

सगी बहनों से अलीगढ़ में बलात्कार!

Sat, 19 Jul 2014 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 19 Jul 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
rape in up

अभी हाथरस में गैंगरेप का मामला ठंडा भी न पड़ा था कि इसी तरह की हैवानियत अलीगढ़ के देहलीगेट की दो सगी बहनों के साथ की गई।

विज्ञापन


महानगर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली दो सगी बहनों को पहले अगवा कर लिया गया फिर उनके साथ दुष्कर्म कर उन्हें बृहस्पतिवार शाम हाथरस जंक्शन स्टेशन पर छोड़ दिया गया। दोनों बहनों ने अपने साथ बेहोश कर दुष्कर्म की बात कही है।

हाथरस जंक्शन पुलिस की सूचना पर देहली गेट पुलिस दोनों बहनों को बरामद कर लाई है। देहली गेट इलाके के कारखानेदार की दो सगी बेटियां महानगर के ही एक कॉलेज में बीए व एमए की छात्राएं हैं।

विज्ञापन

साथियों की मदद से किया था अगवा

rape in up

वह 10 जुलाई को अपने घर से वैन में पिता के कारखाने जा रही थीं, तभी वैन चालक अपने कुछ स्कार्पियो सवार साथियों की मदद से उन्हें अगवा कर ले गया।

इस संबंध में पिता की ओर से नाजिम निवासी शाहजमाल थाना रोरावर देहलीगेट और शोएब निवासी बरौला फाटक थाना बन्नादेवी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

इसके बाद से पुलिस दोनों को तलाश रही थी कि अपहरणकर्ता दोनों बहनों को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पुल के पास छोड़ गए। दोनों कुछ नशे जैसी हालत में जीआरपी के हत्थे चढ़ गईं, जब उनसे पूछताछ हुई तो वहां उन्होंने अपने साथ बेहोश कर दुष्कर्म की बात बताई।

हाथरस जंक्शन पर छोड़कर फरार

rape in up

इस सूचना पर देहली गेट पुलिस वहां गई और दोनों बहनों को अपने साथ ले आई, जिनसे पूछताछ की गई तो दोनों अपने साथ दुष्कर्म व बेहोश किए जाने की बात कही।

बाकी अभी कुछ सवालों पर पुलिस को स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इस मामले की जांच कर रहे सीओ प्रथम राममोहन सिंह ने बताया कि लड़कियों ने अपने साथ दुष्कर्म की बात कही है।

अभी दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण व कोर्ट में बयान कराए जाएंगे, उसके बाद ही कुछ तय होगा। फिलहाल उनके यहां अपहरण का मुकदमा दर्ज है। यह भी कहा जा रहा है कि इसी तरह दोनों बहनें पहले भी गायब हो गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed