फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   rape in university campus in hyderabad.

यूनिवर्सिटी परिसर में छात्रा से गैंगरेप

Mon, 03 Nov 2014 02:08 AM IST
एजेंसी/हैदराबाद
एजेंसी/हैदराबाद Updated Mon, 03 Nov 2014 02:08 AM IST
विज्ञापन
rape in university campus in hyderabad.

हैदराबाद में स्थित इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी (ईएफएलयू) की एक 23 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात 31 अक्तूबर की रात विश्वविद्यालय परिसर के एक कमरे में ही एक साथी छात्र और एक अन्य युवक की ओर से अंजाम दी गई।

विज्ञापन


असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस एस. सुधाकर ने बताया कि दोनों आरोपियों में एक नितिन विश्वविद्यालय में ही पत्रकारिता का छात्र है जबकि दूसरा राजसिम्हा संस्थान का पूर्व छात्र है। इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


सुधाकर के मुताबिक, आरोपियों ने लड़की को नशीली दवा खिलाकर बलात्कार किया। लड़की आरोपियों को पहले से ही जानती थी। लड़की ने उस्मानिया यूनिवर्सिटी पुलिस थाने में रविवार सुबह शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 (जी) और 341 के तहत मामला दर्ज किया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed