फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Rajini’s wife booked for cheating in bangluru

रजनीकांत की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tue, 16 Jun 2015 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Jun 2015 12:22 PM IST
विज्ञापन
Rajini’s wife booked for cheating in bangluru

दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत की पत्नी लता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर बंगलौर के न्यायाधिकारी के आदेश पर दर्ज की गई।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रजनीकांत की पत्नी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। लता को अदालत ने तथ्यों से छेड़छाड़ कर कुछ मीडिया संस्थानों के खिलाफ मानहानि का फर्जी मामला दर्ज कराने का दोषी पाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 57 वर्षीय लता ने कुछ समय उनके खिलाफ गलत खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए कुछ मीडिया संस्थानों पर मानहानि का मामला कर्द कराया था जिसे अदालत ने गलत माना। लता की ओर से दायर किए गए मानहानि के मामले की सुनवाई कर रही अदालत उनके खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिया जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे फंसी लता रजनीकांत

Rajini’s wife booked for cheating in bangluru

मामला कोर्ट में तब पहुंच गया जब एक विज्ञापन कंपनी ने पुलिस में लता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने पुलिस से बताया कि रजनीकांत की फिल्म 'कोचदईयां' मीडिया वन नामकी कंपनी ने बनाया जो उनसे 6.‍84 करोड़ रुपए उधार लिए थे। खास बात यह है कि लोन की यह रकम रजनीकांत की बीवी ने अपनी गारंटी पर दिलाई थी।

शिकायत कर्ता कंपनी ने बताया कि उनसे लोन लेकर फिल्म बनाई गई और फिल्म के अध‌िकार उन्हें बिना बताए किसी और को बेच दिए गए। इसलिए उन्होंने कंपनी को पैसे दिलाने वाले गारंटर लता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

वहीं लता की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर मामले की सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की गई लेकिन कोर्ट ने रोक लगाने से मना कर दिया। जिसके बाद लता ने पैसे मांगने वाली कंपनी पर बदनाम करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसे कोर्ट ने गलत माना और लता के खिलाफ ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed