रजनीकांत की पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत की पत्नी लता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर बंगलौर के न्यायाधिकारी के आदेश पर दर्ज की गई।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, रजनीकांत की पत्नी पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। लता को अदालत ने तथ्यों से छेड़छाड़ कर कुछ मीडिया संस्थानों के खिलाफ मानहानि का फर्जी मामला दर्ज कराने का दोषी पाया है।
पुलिस के अनुसार, 57 वर्षीय लता ने कुछ समय उनके खिलाफ गलत खबरें फैलाने का आरोप लगाते हुए कुछ मीडिया संस्थानों पर मानहानि का मामला कर्द कराया था जिसे अदालत ने गलत माना। लता की ओर से दायर किए गए मानहानि के मामले की सुनवाई कर रही अदालत उनके खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिया जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
ऐसे फंसी लता रजनीकांत
मामला कोर्ट में तब पहुंच गया जब एक विज्ञापन कंपनी ने पुलिस में लता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कंपनी ने पुलिस से बताया कि रजनीकांत की फिल्म 'कोचदईयां' मीडिया वन नामकी कंपनी ने बनाया जो उनसे 6.84 करोड़ रुपए उधार लिए थे। खास बात यह है कि लोन की यह रकम रजनीकांत की बीवी ने अपनी गारंटी पर दिलाई थी।
शिकायत कर्ता कंपनी ने बताया कि उनसे लोन लेकर फिल्म बनाई गई और फिल्म के अधिकार उन्हें बिना बताए किसी और को बेच दिए गए। इसलिए उन्होंने कंपनी को पैसे दिलाने वाले गारंटर लता के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
वहीं लता की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर मामले की सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की गई लेकिन कोर्ट ने रोक लगाने से मना कर दिया। जिसके बाद लता ने पैसे मांगने वाली कंपनी पर बदनाम करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसे कोर्ट ने गलत माना और लता के खिलाफ ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया।