फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   railway guard murdered by naxalites in Chandauli

नक्सलियों ने की मालगाड़ी के गार्ड की हत्या, हड़कंप

Sun, 28 Feb 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 28 Feb 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
railway guard murdered by naxalites in Chandauli

यूपी के चंदौली के पतरातू रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की देर रात मालगाड़ी लेकर बरवाडीह आ रहे गार्ड एमएल राम की नक्सलियों ने टोरी रेलवे स्टेशन के समीप हत्या कर दी। इस पर मुगलसराय मंडल के गार्डों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सोननगर बरवाडीह सेक्शन में ड्यूटी करते समय वे अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने रेल प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। गार्डों ने कहा कि मुगलसराय मंडल का अधिकांश भाग नक्सली इलाके में पड़ता है। विशेषकर मालगाड़ियां लेकर मुगलसराय के गार्ड गढ़वा रोड तक जाते हैं जबकि उसके पहले का स्टेशन सिगसिगी मुगलसराय मंडल में आता है।
विज्ञापन


मालगाड़ियों का परिचालन रात में अधिक होता है। ऐसे में गार्डों की सुरक्षा रामभरोसे रहती है। गार्डों का कहना है कि मालगाड़ियों के गार्ड बोगी में टायलेट और लाइट की सुविधा नहीं है। ऐसे में उन्हें खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में सोननगर बरवाडीह सेक्शन में काम करना उनके लिए जोखिम भरा रहता है। आल इंडिया गार्ड काउंसिल के सचिव मृत्युंजय पांडेय, रमेश कुमार सिंह, पीके पंजियार, एसएन सरकार, एचके सिंह, अमित कुमार, एके शर्मा, पंकज सिंह, राकेश कुमार आदि गार्डों ने बताया कि सोननगर बरवाडीह सेक्शन में रात में ट्रेन लेकर चलने पर आए दिन मुंह बांधे कतिपय लोग ट्रेन रोकवाने की कोशिश करते हैं।

मालगाड़ी की स्पीड कम होने की वजह से वे पत्थरों से वारकर घायल कर देते हैं। कभी-कभी किसी स्टेशन से मालगाड़ियों के खुलते ही वे गार्ड बोगी में सवार हो जाते हैं। ऐसे में गढ़वा रोड तक ट्रेन के पहुंचने तक हमेशा दहशत बनी रहती है। बताया कि पिछले छह महीने में एक दर्जन से अधिक गार्ड पत्थरों से चोटिल हो चुके हैं।


अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से गार्डों में दहशत है। इस संबंध में सीनियर कमांडेंट रमेश चंद्रा का कहना है कि मंडल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। धनबाद मंडल से सूचना मिलने के बाद सोननगर बरवाडीह सेक्शन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। रेलकर्मियों को डरने की आवश्यकता नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो और अधिक जवान तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed