रेडियो जॉकी पर बीवी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के जाने-माने रेडियो जॉकी कुनाल के खिलाफ बीवी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है। जॉकी कुनाल के साथ उनके माता-पिता पर भी मृतक के मायके वालों ने आरोप लगाए हैं।
इससे पहले अहमदाबाद पुलिस ने खुदकुशी और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।
मृतक के मायके वालों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी भूमि देसाई और कुनाल की शादी हाल ही में दो महीने पहले नवंबर के महीने में हुई थी। जनवरी में ही दोनों हनीमून के लिए बैंकॉक गए थे। हनीमून के दौरान कुनाल ने देसाई से झगड़ा किया और उसके साथ मारपीट को भी अंजाम दिया था। जिसके चलते उनकी बच्ची भारी तनाव से गुजर रही थी।
पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
मानसिक और शारीरिक यातनाएं दे रहा था कुनाल-भूमि की मां
भूमि आत्महत्या मामले में रेडियो जॉकी कुनाल, उसकी मां पुष्पा और पिता ईश्वर देसाई के खिलाफ आरोपों की जांच शुरू कर दी है। ये एफआईआर आनंदनगर थाने में भूमि की मां की शिकायत के आधार पर आईपीसी के सेक्शन 306 के तहत दर्ज की गई।
बीते गुरुवार को भूमि ने अहमदाबाद की एक दस मंजिला इमारत सचिन टावर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मौत को गले लगाने से पहले भूमि ने अपने एक दोस्त को फोन पर मैसेज कर ऐसा कदम उठाने की जानकारी भी दी थी। मैसेज में पति का फोन नंबर भी दिया था।
भूमि और कुनाल की शादी 24 नवंबर 2015 को हुई थी, लेकिन शादी के दो महीने से भी कम समय में कुनाल ने भूमि को मानसिक और शारीरिक यातनाएं देना शुरू कर दिया था। फिलहाल ये हाई प्रोफाइल मामला कुनाल के फैन्स और लोगों कि लिए दिलचस्पी की वजह बना हुआ है। और सभी की निगाहें पुलिस जांच के बाद आने वाले सच का इंतजार कर रही हैं।