यूपी: बेटे की अश्लील करतूत में फंस गया सिपाही बाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार कर उस पर अश्लील वार्ता करने के मामले में पुलिस ने सिपाही संजीव कुमार, उसके बेटे शुभम और बेटे के दोस्त अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही पर जहां छात्रा के परिजनों से गाली गलौच और मारपीट करने का आरोप है वहीं शुभम और अखिलेश पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का आरोप है।
मामला सदर थानांतर्गत एक कॉलोनी का है। छात्रा के पड़ोस में रहने वाले सिपाही के बेटे शुभम ने अपने दोस्त अखिलेश के साथ मिलकर ऐसी करतूत कर डाली जिसकी सजा उसके पिता को भी भुगतनी पड़ गई।
आरोप है कि सिपाही के पुत्र और उसके दोस्त ने छात्रा की फर्जी फेसबुक आईडी तैयार की और उस पर अन्य यूजर्स से अश्लील वार्तालाप करना शुरू कर दिया।
छात्रा के परिजनों से सिपाही ने किया दुर्व्यवहार
सोमवार की रात जब इसका पता छात्रा के परिजनों को लगा तो उन्होंने आईडी के इनबॉक्स में मैसेज कर शुभम और अखिलेश को बहाने से बुलाकर पकड़ लिया। छात्रा के परिजनों ने दोनों युवकों के परिजनों को उनकी करतूत के बारे में बताया तो उल्टे सिपाही ने उन्हीं से गाली गलौच कर मारपीट कर डाली।
मामले का पता चलने पर भाजपा महानगर अध्यक्ष हेमंत अरोड़ा और काफी संख्या में लोगों ने सोमवार रात हसनपुर पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए खासा हंगामा किया और जाम लगाया।
सदर पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सिपाही संजीव कुमार, उसके पुत्र शुभम, दोस्त अखिलेश को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही चिलकाना थाने में तैनात बताया जाता है।