फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Police officer shot dead by a psychic guy in Pilibhit

मंदबुद्धि युवक ने पुलिस वाले की गोली मारकर हत्या कर दी

Fri, 26 Feb 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/ अमर उजाला, पीलीभीत Updated Fri, 26 Feb 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
Police officer shot dead by a psychic guy in Pilibhit

यूपी के पीलीभीत के पूरनपुर में रात को गश्त पर निकले एचसीपी (प्रोन्नत हेड कांस्टेबल) सुभाष यादव को एक मंदबुद्धि युवक ने उन्हीं की सर्विस रिवाल्वर छीनकर गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


एचसीपी की हत्या के बाद भी युवक काफी समय तक घटनास्थल पर ही रिवाल्वर लहराते हुए आतंक फैलाता रहा। पहले एक कार में सवार लोगों को गोली मारने की धमकी देते हुए दौड़ा दिया और फिर कुछ ही देर बाद इधर से गुजर रहे दो और युवकों को गोली मार दी।
विज्ञापन


पुलिस फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद जैसे-तैसे युवक को पकड़कर उससे रिवाल्वर छीना गया। गोली लगने से घायल दोनों युवकों की नाजुक हालत देखते हुए उन्हें बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक एचसीपी सुभाष यादव नगर चौकी पर तैनात थे। वह एक निजी टाटा मैजिक गाड़ी से कस्बे में गश्त पर निकले थे। गाड़ी को कस्बे के ही मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी रनवीर शुक्ला चला रहा था।

रास्ते से गुजरे बैंक्वेट हाल के दो वेटरों को भी मारी गोली

Police officer shot dead by a psychic guy in Pilibhit

रनवीर के मुताबिक रात करीब ढाई बजे वह एचसीपी सुभाष यादव को लेकर जब कोतवाली से बमुश्किल डेढ़ सौ मीटर दूर तहसील रोड से गुजर रहा था, तभी एक रेस्टोरेंट के पास सड़क पर घूम रहे गांव बलरामपुर निवासी राजेंद्र शर्मा ने अचानक पत्थर मारकर उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इस घटना से सकते में आए एचसीपी और वह अपनी-अपनी साइड का दरवाजा खोलकर उतरे।

एचसीपी सुभाष यादव ने राजेंद्र को ललकारा तो वह उनसे गुत्थमगुत्था हो गया। सुभाष यादव संभल पाते, इससे पहले ही राजेंद्र ने उनकी रिवाल्वर निकाल ली और उनके सीने पर गोली मार दी। वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। यह देखकर रनवीर के होश उड़ गए। वह जान बचाकर भागता हुआ सीधे कोतवाली पहुंचा और वहां मौजूद पुलिस वालों को घटना की सूचना दी। इस बीच राजेंद्र मौके पर ही रिवाल्वर लहराते हुए आतंक फैलाता रहा।

मैजिक के पीछे आई एक कार में सवार लोगों को भी उसने रिवाल्वर तानकर गोली मारने की धमकी दी। जैसे-तैसे वे लोग वहां से बचकर भागे। कुछ ही देर बाद एक बारातघर में वेटर की नौकरी करने वाले गांव अमरैया कलां के चंद्रपाल, तेजराम, रवि और ताराचंद साइकिलों पर इधर से गुजरे तो राजेंद्र ने उन पर रिवाल्वर तानकर रुकने को कहा।

पुलिस ने घेरकर जैसे-तैसे दबोचा, फिर छीना रिवाल्वर

Police officer shot dead by a psychic guy in Pilibhit

रुकने के बजाय चारों ने भागने की कोशिश की तो राजेंद्र ने उन पर भी ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। एक गोली ताराचंद के सीने में लगी जबकि दूसरी रवि की बगल के नीचे। दोनों वहीं गिर पड़े जबकि उनके साथी भाग निकले।

इस बीच रनवीर की सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली शक्ति सिंह और सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब भी राजेंद्र हाथ में रिवाल्वर लिए वहीं घूम रहा था। पुलिस ने पहले उसे चारों तरफ से घेरकर लहूलुहान हाल में पड़े एचसीपी सुभाष यादव से अलग हटाया और फिर उन्हें अस्पताल भिजवाया। इसके बाद राजेंद्र के हाथ से रिवाल्वर छीनकर उसे दबोच लिया।

सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने एचसीपी सुभाष यादव को मृत घोषित कर दिया। गोली लगने से घायल रवि और ताराचंद को पीलीभीत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। इस बीच एसपी और एएसपी ने भी मौका मुआयना कर घटना का जायजा लिया।

कोतवाली में नगर चौकी इंचार्ज आरके पांडेय की ओर से आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसका चालान कर दिया।

एचसीपी सुभाष यादव मूलरूप से मेरापुर (फर्रुखाबाद) थाना क्षेत्र के गांव दहेलिया के रहने वाले थे। उनका परिवार बरेली में रहता है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद उन्हें पुलिस लाइंस में सलामी दी गई। इसके बाद रोते-बिलखते परिवार वाले उनका शव बरेली ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed